एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: रेप के बाद पीड़िता को छत से फेंककर फरार हुआ आरोपी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

मुरादाबाद में दबंग युवक पड़ोस में रहने वाली हाई स्कूल की छात्रा के घर में जबरन घुस गया और बंदूक के बल पर उसके साथ बलात्कार किया. यही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने उसे छत से फेंक दिया.

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक छात्रा से रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि दबंग युवक पड़ोस में रहने वाली हाई स्कूल की छात्रा के घर में जबरन घुस गया और बंदूक के बल पर उसके साथ बलात्कार किया. यही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने उसे छत से फेंक दिया. इस घटना में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल पीड़िता का जिला महिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. पूरे मामले में पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लग रहे हैं.

छात्रा के साथ रेप की ये घटना डिलारी थाना इलाके की है. दरअसल, एक किसान ने डायल 112 पर कॉल कर बेटी के साथ रेप की जानकारी दी थी. आरोप है कि पड़ोसी अरविंद छत के रास्ते उसके घर में घुसा और 19 वर्षीय बेटी के हाथ-पैर बांधकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. तमंचे के बल पर उसने जबरन रेप किया और उसकी बेटी को छत से फेंककर भाग गया. सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 टीम ने पीड़िता को ठाकुरद्वारा सीएचसी पहुंचाया जहां से उसे कमर दर्द की शिकायत के बाद मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस पर लापरवाही के आरोप पीड़िता के पिता का आरोप है कि पुलिस ने उनकी लिखी तहरीर भी फाड़ दी और मामला दर्ज तक नहीं किया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने सादे कागज पर अंगूठा लगवा कर उस पर अपनी तरफ से ही तहरीर लिख दी और उसी तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ की मामूली धारा 354 दर्ज कर आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया. पीड़ितों ने बताया कि पुलिस ने आला अधिकारियों को सूचित किये बिना अरविंद का मेडिकल कराया और न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया.

पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को दी वारदात की जानकारी पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने दिये गये बयान में अपने साथ दुष्कर्म की बात कही तो हड़कंप मच गया. देर रात मुरादाबाद के एसएसपी प्रभाकर चौधरी को सोशल मीडिया के माध्यम से अपना बयान देना पड़ा. एसएसपी के मुताबिक, पीड़िता के परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर छेड़छाड़ करने की जानकारी दी थी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जेल भेज दिया गया है. एसएसपी ने कहा कि पीड़िता के पिता का जो भी आरोप है उसकी जांच कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें:

कारखाने में धावा बोलकर चोरों ने चौकीदार को उतारा मौत के घाट, चुरा ले गये आठ लाख का कॉपर वायर

लखनऊ: सरेराह ब्लॉक प्रमुख को गोलियों से भूना, गैंगवार की आशंका, मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़ा मामला

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के 58% गांवों तक पहुंची ये सुविधा, सीएम योगी बोले- 2017 तक सिर्फ...
UP के 58% गांवों तक पहुंची ये सुविधा, सीएम योगी बोले- 2017 तक सिर्फ...
'आपकी पार्टी वाले तो जूतम-पैजार...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना
'आपकी पार्टी वाले तो जूतम-पैजार...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना
'जो निषाद हित की बात करेगा हम उसके साथ...', संजय निषाद का बड़ा बयान
'जो निषाद हित की बात करेगा हम उसके साथ..', संजय निषाद का बड़ा बयान
प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? सीएम योगी से की सुरक्षा की मांग
प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? सीएम योगी से की सुरक्षा की मांग

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में पिछड़े लूला, भारी पड़े फ्लावियो बोल्सोनारो, पढ़ें रिजल्ट
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में पिछड़े लूला, भारी पड़े फ्लावियो बोल्सोनारो, पढ़ें रिजल्ट
ललन सिंह से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, 'अनंत' विवाद में लेंगे बड़ा फैसला?
ललन सिंह से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, 'अनंत' विवाद में लेंगे बड़ा फैसला?
CJP के आशुतोष रांका ने किसे दिया चैलेंज? बोले- 'खून का एक-एक कतरा...'
CJP के आशुतोष रांका ने किसे दिया चैलेंज? बोले- 'खून का एक-एक कतरा...'
KKK15 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
पंजाब चुनाव: AAP-SAD और BJP प्रचार में जुटीं, कांग्रेस ने उठाया यह कदम
पंजाब चुनाव: AAP-SAD और BJP प्रचार में जुटीं, कांग्रेस ने उठाया यह कदम
PM मोदी-अमित शाह को खरगे ने बताया अवैध तो भड़की BJP, रिजिजू बोले- 'क्या आप और राहुल...'
PM मोदी-अमित शाह को खरगे ने बताया अवैध तो भड़की BJP, रिजिजू बोले- 'क्या आप और राहुल...'
रामपुर में आजम खान परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, सियासी हलचल तेज
रामपुर में आजम खान परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, सियासी हलचल तेज
Embed widget