एक्सप्लोरर

सात साल बाद गोरखपुर महासम्‍मेलन में जुटे पूरे देश से किन्‍नर, कलश यात्रा में झूमकर नाचे, मनाया जश्न

यूपी के गोरखपुर में आयोजित महासम्मेलन में किन्नरों ने पैदल कलश यात्रा निकालकर देश और समाज की भलाई के लिए प्रार्थना की. इस दौरान बड़ी संख्‍या में किन्‍नर नाचते-झूमते हुए शहर की सड़कों पर निकले. उन्‍हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा.

गोरखपुर: सात साल बाद एक बार फिर से गोरखपुर में किन्नर महासम्मेलन का आयोजन किया गया है. इस महासम्मेलन में पूरे देश से किन्नर समुदाय से जुड़े हुए लोग पहुंचे हैं. वे यहां पर अपने सुख-दुख एक दूसरे से बांटते हैं. इसके साथ ही इनके आपसी विवाद का भी निपटारा इस किन्नर सम्मेलन के जरिए किया जाता है. आज भी इनका कार्यक्रम पारंपरिक तरीके से ही होता है. चावल को केसर से रंग कर और चिट्ठी को डाक से भिजवाकर किन्नर समाज के लोगों को निमंत्रण भेजा जाता हैं.

किन्नरों ने निकाली कलश यात्रा महासम्मेलन में किन्नरों ने पैदल कलश यात्रा निकालकर देश और समाज की भलाई के लिए प्रार्थना की. इस दौरान बड़ी संख्‍या में किन्‍नर नाचते-झूमते हुए शहर की सड़कों पर निकले. उन्‍हें देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. गोरखपुर के पादरी बाजार में 2 से 13 मार्च तक आयोजित इस महासम्‍मेलन में शामिल होने के लिए देश भर से किन्‍नर आए हैं. पादरी बाजार स्थि‍त एक मैरेज लॉन में आयोजन हो रहा है.

लोगों ने की पुष्प वर्षा महासम्‍मेलन में किन्‍नर अपने समाज की समस्‍याओं के बारे में मंथन करते हैं. समाज की भलाई के लिए कामना भी करते हैं. किन्नरों ने समाज की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर कलश यात्रा निकाली. झूमते-नाचते और जश्न मनाते इन किन्नर समुदाय के लोगों को देखने के लिए काफी संख्या में लोग यहां पहुंचे. दो किलोमीटर लंबी कलश यात्रा में किन्नर समाज के लोगों पर आम लोगों ने पुष्प वर्षा भी की और इनका आशीर्वाद लिया.

रहा पुलिस का बंदोबस्‍त कलश यात्रा में किन्नर समाज के लोग बैंड-बाजे की धुन पर नाचते-झूमते और जश्न मनाते हुए निकले. पादरी बाजार से शुरू होकर कलश यात्रा करीब दो किलोमीटर तक गई. इस दौरान किन्‍नर समाज के लोगों ने गोड़धोइया पुल स्थित मजार पर मत्था टेका. अष्टभुजी दुर्गा माता मंदिर में पूजा और आरती भी की. कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्‍या में लोग सड़क के किनारे जुट गए थे. रास्ते भर लोग कलश यात्रा के दृश्‍यों को मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए. इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का बंदोबस्‍त भी रहा. ट्रैफिक पुलिस कलश यात्रा के रूट पर यातायात नियंत्रित करती दिखी.

कोरोना के खात्मे की प्रार्थना किन्नरों ने कोरोना के जड़ से खत्‍म होने की कामना की. किन्नर समाज की महामंडलेश्वर किरण गिरी और इस कार्यक्रम की आयोजक प्रेम नायक किन्नर की तरफ से आयोजित इस महासम्‍मेलन में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, कलकत्ता, उत्तराखंड, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों के किन्‍नर पहुंचे हैं. इस सम्मेलन के जरिए वो अपने यजमानों की सुख समृद्धि की कामना करते हैं और इस बार विशेष रूप से देश से कोरोना खत्म होने की प्रार्थना भी अपने देवता कर रहे हैं.

सात साल बाद गोरखपुर महासम्‍मेलन में जुटे पूरे देश से किन्‍नर, कलश यात्रा में झूमकर नाचे, मनाया जश्न

रहता है इंतजार कार्यक्रम के आयोजक मंडल की सदस्‍य किरन किन्‍नर और प्रयागराज से आईं महामंडलेश्‍वर मातंगी माता किन्नर का कहना है कि इस कार्यक्रम का उनको सालों से इंतजार रहता है. सात साल बाद आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में वो जब अपने समाज के पूरे देश के लोगों से मिलती हैं, तो उन्हें काफी अच्छा लगता है. 11 दिन तक होने वाले इस कार्यक्रम में वो एक दूसरे से हुए गिले शिकवे भी मिटाती हैं और हर तरफ जश्न का माहौल रहता है. एक-दूसरे से रिश्‍ते जोड़ते हैं. इसके साथ ही खुशहाली की दुआ भी करते हैं.

ये भी पढ़ें:

CM योगी आदित्यनाथ का दावा- आने वाले दिनों में सोना उगलेगी बुंदेलखंड की धरती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
'सोलर दीदियों' को मिलेगा 14156 प्रतिमाह वेतन, सीएम योगी ने किए ये बड़े ऐलान
'सोलर दीदियों' को मिलेगा 14156 प्रतिमाह वेतन, सीएम योगी ने किए ये बड़े ऐलान
Firozabad News: शिकोहाबाद में प्रेमी जोड़े ने बंद कमरे में लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत नाजुक
शिकोहाबाद में प्रेमी जोड़े ने बंद कमरे में लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत नाजुक
Greater Noida News: युवक ने मां पर चाकू से हमला किया, फिर खुद ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान
ग्रेटर नोएडा: युवक ने मां पर चाकू से हमला किया, फिर खुद ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget