एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में आई तबाही के बाद 'तंबुओं' के शहर प्रयागराज पर है प्रशासन की खास नजर, अलर्ट जारी

उत्तराखंड में आई तबाही की वजह से प्रयागराज में करीब एक हफ्ते बाद गंगा का जलस्तर 60 से 70 सेंटीमीटर तक बढ़ेगा. सरकारी अमला इसके बावजूद एहतियाती कदम उठाने लगा है और गंगा के किनारे लगाए गए कैंपों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है.

प्रयागराज: उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही के बाद संगम नगरी प्रयागराज में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है. यहां अफसरों से लेकर सरकार तक खास निगहबानी कर रही है. दरअसल, प्रयागराज में इन दिनों माघ मेला लगा हुआ है, जिसके लिए संगम की रेती पर गंगा नदी के दोनों तरफ अलग से तंबुओं का शहर आबाद किया गया है. तंबुओं की नगरी गंगा नदी के ठीक किनारे पर बसाई गई है, यही वजह है कि माघ मेले को लेकर खास फोकस किया जा रहा है.

आशंकित हैं लोग पानी बढ़ने पर माघ मेले में संत, महात्माओं और श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए कैंपों में पानी घुस सकता है और तबाही मच सकती है. इसी के मद्देनजर यहां अब 24 घंटे निगरानी की जा रही है. हालांकि, राहत की बात सिर्फ ये है कि सरकारी अमले को उत्तराखंड से जानकारी मिली है कि उत्तराखंड की तबाही की वजह से प्रयागराज में करीब एक हफ्ते बाद गंगा का जलस्तर 60 से 70 सेंटीमीटर तक ही बढ़ेगा. सरकारी अमला इसके बावजूद एहतियाती कदम उठाने लगा है और गंगा के किनारे लगाए गए कैंपों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाने लगा है. इसके बावजूद माघ मेले में आए भगवाधारी, श्रद्धालु और कल्पवासी बेचैन हैं. प्रशासन की तरफ से भरोसा दिलाए जाने के बावजूद मेले में मौजूद लोग आशंकित हैं.

एहतियाती कदम उठाने के निर्देश प्रयागराज जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने आपदा प्रबंधन को लेकर आपात बैठक कर एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. अधिकारी जहां सिंचाई विभाग के जरिए गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. वहीं, संगम की रेती पर चल रहे माघ मेले में सभी सेक्टरों में एडीशनल एसपी और मजिस्ट्रेट को स्थिति का आकलन कर निर्णय लेने का निर्देश दिया गया है.

एसडीआरएफ और पीएसी की फ्लड कंपनी तैनात आईजी रेंज केपी सिंह के मुताबिक ग्लेशियर के टूटने से आए सैलाब को उत्तराखंड सरकार ने नहरों में डायवर्ट कर दिया है. जिससे संगम में बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है. इसके बावजूद प्रशासन ने गंगा तट के किनारे बसाए गए शिविरों को 30 फीट दूर करने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही एसडीआरएफ, पीएसी की फ्लड कंपनी और अतिरिक्त जल पुलिस को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं. साधु-संत भी नदियों के जलस्तर को लगातार देख रहे हैं, ताकि समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें और किसी भी तरह की जनहानि से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें:

Chamoli Glacier Burst: एबीपी न्यूज से बोले सीएम रावत- 200 से ज्यादा लोग लापता, 11 शव बरामद

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान,कहा- अप्रैल में करेंगे पीएम उद्धाटन

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget