एक्सप्लोरर

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान,कहा- अप्रैल में करेंगे पीएम उद्धाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर काफी उत्साहित हैं. सोमवार को उन्होंने कहा कि, ये विकास कार्यों की गति है, कि हम आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़े हैं.

गाजीपुर/आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि छह लेन के पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे का निर्माण मार्च तक पूरा हो जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल में इसका उद्घाटन करेंगे.

'हम पूर्वांचल एक्सप्रेस पर खड़े हैं'

पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए पूर्वांचल के गाजीपुर और आजमगढ़ समेत संबंधित जिलों के दौरे पर निकले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को आम जन से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वांगीण विकास की जो धारा बहाई है, उसी का परिणाम सामने है कि ‘‘हम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़े हैं.”

योगी ने कहा कि पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे के बन जाने के बाद गाजीपुर के लोग तीन घंटे में लखनऊ और 10 घंटे में दिल्ली पहुंच सकेंगे.

कमर तोड़ रहे हैं माफियाओं की

मुख्यमंत्री ने आज पूर्वाह्न जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर कासिमाबाद तहसील के धरवारकला गांव में स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की प्रगति की समीक्षा करने के बाद जनता से बातचीत करते कहा, 'उत्तर प्रदेश में माफिया ने पूरे विकास की गति को अवरुद्ध कर दिया था. अब सरकार उनकी अवैध संपत्ति को जब्‍त कर उनकी कमर तोड़ रही है, जिससे विकास कार्यों को पूरी गति मिली है.'

योगी ने दावा किया ' माफ‍िया के विरुद्ध अभियान जोर-शोर से जारी रहेगा और उत्तर प्रदेश में माफिया को रहने नहीं दिया जाएगा.' मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया कि वह सरकारी योजनाओं, परियोजनाओं का काम समय के भीतर पूरा कर उसका लाभ आमजन तक पहुंचाएं, जिससे लोगों को व्यवहारिक लाभ मिले.

लोगों को बताएं जनहितकारी योजनाएं

उन्होंने जन प्रतिनिधियों से अपील की कि वह सरकार के जनहितकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं, जिससे उत्तर प्रदेश की विकास वाली छवि लोगों के सामने आये.

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव, गरीब किसान, महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार हर तरह से सक्रिय है.

आजमगढ़ से मिली खबर के अनुसार, मुबारकपुर क्षेत्र से होकर गुजर रहे निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का योगी आदित्यनाथ ने स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर ही बन रहे अंडरपास का भी निरीक्षण किया. इसके बाद यूपीडा, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

अप्रैल में पीएम करेंगे उद्धाटन

बैठक के बाद एक्सप्रेस-वे पर ही एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि एक्सप्रेस-वे का निमार्ण कार्य तेजी के साथ चल रहा है. मार्च 2021 तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा और अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे.

उन्होंने कहा कि कोविड के बावजूद तीन साल की समय सीमा के अंदर ही एक्सप्रेस-वे को जनता को समर्पित किया जा रहा है. विकास का यह मॉडल देश और दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा.

आजमगढ़ बना विकास का मॉडल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चार साल पहले आजमगढ़ की छवि काफी खराब थी. यहां के लोगों को बाहर किराये पर कमरे नहीं मिल रहे थे, लेकिन चार वर्ष बाद स्थित बदल गयी है और अब आजमगढ़ विकास का मॉडल बन रहा है. उल्‍लेखनीय है कि जुलाई 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे की आधारशिला रखी थी.

सरकार के प्रवक्‍ता के अनुसार, करीब 340 किलोमीटर लंबा यह एक्‍सप्रेस वे लखनऊ से बाराबंकी, अमेठी, अयोध्‍या, सुल्‍तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़ और मऊ जिलों से होते हुए गाजीपुर तक बन रहा है.

ये भी पढ़ें.

बरेली: दो दिन से लापता किशोर का बेरहमी से कत्ल, हिरासत में चचेरा भाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget