एक्सप्लोरर

Raebareli News: 40 दिन बाद जब खुलीं शराब की दुकानें, तो बेसब्र लोग भूलें Lockdown के नियम

जब 40 दिन बाद रायबरेली में शराब की दुकानें खुलीं, तो बेसक्र लोग लॉकडाउन के नियमों को भी भूल गए। शराब खरीदने की होड़ में लोग जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते दिखे।

रायबरेली, डॉ. पंकज सिंह। लॉकडाउन के लगभग 40 दिन बाद मयखाने खुले तो, लेकिन कुछ शर्तों के साथ। इसके बावजूद शराब की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ देखने को मिली।  दुकान खुलने से पहले ही  लोग लाइन लगाकर दुकानों के सामने खड़े नजर आए। सभी बेसब्री से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। दरअसल, सोशल डिस्टेंसिंग  के साथ अन्य शर्तों को लागू करके शराब की दुकानों को सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खोलने का आदेश दिया जा चुका है।
शर्तों के साथ खोली गई शराब की दुकानें
रायबरेली में जो एकल दुकानें हैं, उन्हें खोलने के लिए जिलाधिकारी ने आदेश तो दे दिया है, लेकिन अपने आदेश में शर्तों को भी उल्लिखित किया है। आदेश में कहा गया है कि दुकानें सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक ही खुलेंगी और इस बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया जाएगा।  इतना ही नहीं, हर 2 घंटे में दुकान की दीवारें व खिड़कियां सैनिटाइज करने का भी आदेश प्रशासन ने अनुज्ञापियों को दिया है।सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो, कहीं किसी तरह की कोई समस्या पैदा ना हो, इसके लिए स्थानीय पुलिसकर्मियों को भी दुकान पर तैनात किया गया है।
raeibarilly-liquor-shop
बता दें कि रायबरेली में कुल 44 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं,  जिसमें दो जमातियों को सही होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया  है। वहीं, तीन मई को डॉक्टर डी एस चंदेल  के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिलते ही पूरे जनपद में हड़कंप मच गया।  पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में उन्हें और उनके परिजनों को क्वारंटाइन कराया गया है।
इस घटना के  बाद रायबरेली के लोगों को शराब की दुकानें खुलने का कम अंंदेशा था। प्रशासन ने काफी समय गुजारने के बाद निर्णय लिया कि शराब की दुकानें खुलेंगी, लेकिन शर्तों के साथ। शराब की दुकानें खोली गईं, वहां कोई अनहोनी घटना न घटे, इसलिए वहां पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद कर दी गई।
 कहीं- कहीं अनुशासित व संयमित दिखे शराब के खरीददार
शराब की दुकानों के सामने लोग लाइनों में खड़े रहे। कहीं-कहीं पर लाइनों में खड़े खरीददार बड़े अदब व संयम के साथ अपनी बारी का इंतजार करते दिखे, उस समय उनसे ज्यादा अनुशासित व संयमित कोई दिख नहीं रहा था। शराब की दुकानों के सामने गोले बनाए गए, जिससे कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन लोग करें, लेकिन उसके बावजूद भी क्षेत्र का चौकी इंचार्ज, अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ पेट्रोलिंग करते रहें। प्रत्येक दुकान के सामने सिपाही की ड्यूटी भी लगाई गई । 40 दिन बाद शराब की दुकानें खुली, तो लोग अपने घरों से ऐसे निकले मानो शराब फ्री में बंट रही हो। कुछ खरीददार तो इस अंदेशा के साथ बैग व झोला लिए शराब की दुकानों पर पहुंचे कि स्टाक एक बार में ही खरीद लिया जाए।  कहीं ऐसा ना हो फिर कोई आदेश शराब की दुकानों को बंद करने का आ जाए ।
कई बोतलें खरीदते दिखे लोग
लॉकडाउन में काफी महंगी शराब बिकने के चर्चे भी सुनाई पड़े थे, जिसको देखते हुए जब शराब की दुकानें खुलने का आदेश आया, तो लोग ज्यादा से ज्यादा शराब की बोतलें खरीदते दिखाई पड़े।
 यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
UP में ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रशासक बनेंगे या नहीं? हो गया फैसला
UP में ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रशासक बनेंगे या नहीं? हो गया फैसला
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
Uttarakhand Rain News: उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं
उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget