एक्सप्लोरर

बाराबंकी में वकीलों की दबंगई, ऑफिस में घुसकर जज का कॉलर पकड़ा; गाली भी दी

बाराबंकी में वकीलों ने जज के कार्यालय में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि वकीलों ने जज के साथ गाली-गलौज भी की।

बाराबंकी, एबीपी गंगा। दिल्ली की तीस हजारी अदालत के बाद अब यूपी के बाराबंकी में वकीलों की अभद्रता का मामला सामने आया है। यहां वकीलों ने जज के ऑफिस में घुसकर उनके साथ अभद्रता की। आरोप है कि वकीलों ने जज का कॉलर पकड़ लिया उनके साथ गाली-गलौज की। दरअसल, तीस हजारी कोर्ट में हुए विवाद के कारण जिले के अधिवक्ताओं की शुक्रवार को हड़ताल चल रही थी। इसी दौरान तहसील के सामने स्थित मोटर दुर्घटना कार्यालय में वकीलों के समूह ने जज संदीप जैन के कार्यालय में घुस कर उनके और उनके कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की।

संदीप जैन मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण के पीठासीन अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि वो अपने कार्यालय में बैठ कर कुछ जरूरी आदेश आशुलिपिक से लिखवा रहे थे। तभी 40- 50 वकील उनके कार्यालय में घुस आए और उनसे कॉलर पकड़ कर अभद्रता करने लगे। वहीं, वकीलों का कहना था कि हड़ताल के दिन काम क्यों करवा रहे हो। वकीलों ने उनके आशुलिपिक, गनर और स्टाफ के अन्य लोगों के साथ भी गाली-गलौज और अभद्रता की। मोबाइल से फोटो खींचने पर मोबाइल फोन छीन लिया और जमकर उत्पात मचाया। जज ने वकीलों की बदसलूकी के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

संदीप जैन के कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत रिंकू ने बताया कि कई वकील एक साथ कार्यालय में घुस गए और गाली-गलौज करने लगे। उनका कहना था कि आज बहिष्कार है आज काम क्यों कर रहे हो। वकीलों ने इस दौरान जज साहब के साथ-साथ पूरे स्टाफ के साथ गाली-गलौज की। पुलिस ने जज की शिकायत पर अज्ञात वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या: राम मंदिर में दीपोत्सव की भव्य तैयारी, 7 नवंबर को जलेंगे 1 लाख दीप
अयोध्या: राम मंदिर में दीपोत्सव की भव्य तैयारी, 7 नवंबर को जलेंगे 1 लाख दीप
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन की तैयारी तेज, दिसंबर में होगा पहला मैच?
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन की तैयारी तेज, दिसंबर में होगा पहला मैच?
सरदार पटेल जयंती पर CM योगी ने बांटे स्वरोजगार के तोहफे, लाभार्थियों के खिले चेहरे
सरदार पटेल जयंती पर CM योगी ने बांटे स्वरोजगार के तोहफे, लाभार्थियों के खिले चेहरे
सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर यूपी में एकता का संदेश, निकली रन फॉर यूनिटी
सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर यूपी में एकता का संदेश, निकली रन फॉर यूनिटी

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गंगा जल-बंटवारे को लेकर बांग्लादेशी नेता की धमकी- 'दिसंबर से पहले समझौता करें'
गंगा जल-बंटवारे को लेकर बांग्लादेशी नेता की धमकी- 'दिसंबर से पहले समझौता करें'
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
Mixer Grinder Cleaning Tips: क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
Embed widget