एक्सप्लोरर

Ayodhya Suicide Case: पीएनबी की महिला अधिकारी सुसाइड केस में सामने आया IPS का नाम, ADG बोले- दर्ज हुई FIR

Ayodhya Crime News: पीएनबी की महिला अधिकारी ने सुसाइड कर लिया है. मामले में एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार (ADG Law and Order Prashant Kumar) ने कहा कि  एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है.

Ayodhya PNB Lady Officer Suicide: अयोध्या (Ayodhya) में महिला बैंक कर्मी की आत्महत्या के मामले में आईपीएस अधिकारी (IPS Officer) का नाम सामने आने पर एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार (ADG Law and Order Prashant Kumar) का कहना है कि मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है. मामले में जो दोषी हैं उनपर कार्रवाई की जाएगी, विवेचना चल रही है अगर अधिकारी भी इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उनपर भी कार्रवाई की जाएगी. 

नजर बनाए हुए है पुलिस हेडक्वार्टर
एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि मामले पर पुलिस हेडक्वार्टर भी अपनी नजर बनाए हुए है. वहीं, देर रात महिला बैंक कर्मी का अंतिम संस्कार कराए जाने पर प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) ने कहा कि परिवार ने अपनी मर्जी से अंतिम संस्कार रात के वक्त किया है, पुलिस का कोई दबाव नहीं था. भगोड़े आईपीएस अफसर मणिलाल पाटीदार की अब तक गिरफ्तारी ना होने पर उन्होंने कहा कि कानून अपनी कार्रवाई कर रहा है. 

फांसी के फंदे से लटका मिला शव 
गौरतलब है कि, पीएनबी की महिला अधिकारी शनिवार को अपने कमरे में फंसे से लटकी हुई पाई गईं. महिला अधिकारी की तरफ से सुसाइड की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है. घटनास्थल से कथित तौर पर एक सुसाइड नोट मिला है. सुसाइड नोट में महिला ने एक आईपीएस और पुलिस अधिकारी समेत तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

नहीं खुला दरवाजा
पुलिस के अनुसार, बैंक अधिकारी का नाम श्रद्धा गुप्ता (32) था. श्रद्धा गुप्ता ने 2015 में क्लर्क के तौर पर बैंक में नौकरी शुरू की थी, इसके बाद उन्होंने विभागीय परीक्षा पास की और उनकी पदोन्नति हुई. वर्तमान में वो डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात थीं. श्रद्धा 2018 से फैजाबाद में पदस्थ थीं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रद्धा गुप्ता अविवाहित थीं पुलिस ने बताया कि आज सुबह जब दूधवाला आया और उसने दरवाजा खटखटाया. अंदर से कोई जवाब नहीं पा कर उसने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी. दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने झांककर अंदर देखा तो शव फंदे से लटका मिला.

बरामद हुआ सुसाइड नोट
श्रद्धा गुप्ता के शव के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में उसने आईपीएस, पुलिस अधिकारी समेत तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है. श्रद्धा गुप्ता ने सुसाइड नोट लिखा विवेक गुप्ता नाम के शख्स के साथ उसकी शादी तय हुई थी, लेकिन उसके चरित्र पर आरोप लगाकर उसने शादी से इनकार कर दिया था. इसके अलावा श्रद्धा ने आईपीएस आशीष तिवारी और पुलिस अधिकारी अनिल रावत को भी अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है.

ये भी पढ़ें:  

National Unity Day: वीडियो संदेश में बोले पीएम मोदी- सिर्फ इतिहास में नहीं बल्कि हमारे दिलों में हैं सरदार पटेल

UP Employees News: दिवाली से पहले डीए का भुगतान कर सकती है योगी सरकार, जानिए- कर्मचारियों को कितनी मोटी रकम मिलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget