एक्सप्लोरर

औरैया: चलती ट्रेन में महिला पर एसिड अटैक कर फरार हुए तीन आरोपी, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बनाई टीमें

औरैया में चलती ट्रेन पर एक महिला पर एसिड अटैक हुआ है. महिला पर हमले के बाद आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं.

Acid Attack in Auraiya: यूपी के औरैया जिले में एक महिला के ऊपर एसिड अटैक हुआ है. महिला पर तेजाब से हमले के बाद आरोपी फरार हो गए. महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर हमले का आरोप लगाया है. महिला के साथ ये घटना तब घटी जब वो अपनी ससुराल से अपने मायके फफूंद थाना क्षेत्र के दशहरा इंटरसिटी ट्रेन से आ रही थी. महिला के मुताबिक, अछल्दा के पास गांव के ही तीन लोग ट्रेन में चढ़े और बदसलूकी करने लगे. थोड़ी देर में आरोपियों ने उस पर तेजाब फेंक दिया और ट्रेन से उतरकर भाग गए. महिला ने बताया कि आरोपियों ने उससे अभ्रदता भी की.

पुरानी रंजिश का मामला
महिला पर हमले के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है. बताया जा रहा है कि आरोपियों का विवाद महिला के भाई से हुआ था. विवाद के चलते पुलिस से शिकायत भी हुई थी. जिसमें महिला का भाई जेल भेजा गया था. महिला अपने भाई की पैरवी कर रही थी जिसको लेकर विपक्षी गणों ने घटना को अंजाम दिया.

क्या बोली पीड़िता?
पीड़िता ने हमला का आरोप गांव के तीन लोगों नीरज कुमार, सर्वेश कुमार और पूरन सिंह पर लगाया है. महिला ने ये भी बताया कि उसके भाई को झूठे आरोपों में फंसाया गया है. उसने बताया कि मेरा भाई एक महीना पहले जेल भेज दिया गया था. भाई प्रॉपर्टी डीलर है इसी वजह से गांव के लोग उससे जलते थे. महिला के मुताबिक, गांव के लोग उसे मायके आने से मना करते थे.  

क्या बोली पुलिस?
वहीं पूरे मामले को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लेकर तत्काल महिला को उपचार के लिए महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया. उन्होंने बताया कि महिला के भाई का और सर्वेश का पहले विवाद हुआ था, जिसमें 326 आईपीसी के अंतर्गत महिला के भाई को जेल भेजा गया था. अस्पताल में उनकी हालत स्थिर है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं.

ये भी पढ़ें:

Flood in UP: सीएम योगी ले रहे हैं बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा, आज करेंगे बलिया और गाजीपुर का दौरा

'बातों की खेती' पर बीजेपी का अखिलेश को जवाब- ट्वीट करने से नहीं बनेगी सपा की सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget