एक्सप्लोरर

घर के बाहर झाड़ू लगा रही युवती पर बाइक सवारों ने फेंका ऐसिड, पुलिस ने दर्ज की FIR

UP News: कुशीनगर में नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने दसवीं की छात्रा पर एसिड अटैक कर दिया. घटना में छात्रा का चेहरा झुलस गया है. पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा पर एसिड अटैक से सनसनी फैल गई है. घर के बाहर झाड़ू लगा रही लड़की पर नकाबपोश दो बाइक सवारों ने एसिड अटैक की घटना को अंजाम दिया है. इस एसिड हमले में युवती का चेहरा दो जगह झुलस गया. युवती जख्मी हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है. परिजनों की माने तो कुछ दिनों से दो युवक इस लड़की का पीछा कर रहे थे. युवती और उसके पिता ने पीछा कर रहे युवकों को समझाया भी था लेकिन युवक नहीं माने और इस घटना को अंजाम दे दिए. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में कल देर शाम अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही एक छात्रा पर बाइक सवार दो नकाबपोश दरिंदों ने तेजाब से हमला कर दिया. युवक जैसे ही युवती के घर के सामने पहुंचे वो बाइक का हॉर्न बजाए हॉर्न बजाने पर जैसे ही लड़की ने देखा वह बोतल में रखा एसिड फेक कर भाग गए. यह महज संयोग रहा कि युवती के चेहरे पर दो जगह ही एसिड का असर पड़ा और चेहरा दो जगह झुलस गया. परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया और इलाज शुरू हुआ. इसके बाद जानकारी मिलने पर देर रात पुलिस भी मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मिलकर घटना के विषय में जानकारी हासिल की.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि लड़की का पीछा दो युवक पहले से करते आ रहे हैं. इसको लेकर वह इनको समझाए भी थे. पुलिस में इन्होंने उस समय कोई सूचना नहीं दी थी. कल देर शाम दो युवक मुंह बांधकर बाइक से आए और तेजाब फेंक दिए. खड्डा उमेश चंद भट्ट ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: 'अखिलेश यादव PM मोदी और CM योगी के आगे कहीं नहीं टिकते', कैबिनेट मंत्री ने सपा पर बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget