एक्सप्लोरर

'बड़े नेताओं को मेरी वेशभूषा और तिलक से चिढ़', CWC में शामिल नहीं करने पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम

Acharya Pramod Krishnam on CWC: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी में शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कुछ लोगों को मेरी वेशभूषा और तिलक से चिढ़ है.

Congress Working Committee List: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की नई सूची जारी कर दी गई है, जिसमें आचार्य प्रमोद कृष्णम को जगह नहीं दी गई है. जिसे लेकर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेस में कुछ ऐसे नेता है जो हिन्दू नाम से नफरत करते हैं और पार्टी को वामपंथ के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इन नेताओं को 'वंदे मातरम' और 'भगवा' से भी नफरत है. 

आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस वर्किंग कमेटी में शामिल नहीं किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंंने कांग्रेस पर भड़ास निकाली और कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं को हिन्दू नाम से नफरत है, कांग्रेस के कुछ नेता को भगवा से नफरत है, उन्हें वंदे मातरम से भी नफरत है. कांग्रेस पार्टी को कुछ नेता पार्टी को वामपंथ के रास्ते पर ले जाना चाहते है. कांग्रेस के कुछ नेता टुकडे-टुकडे गैंग के लोगों को पसंद करते है. आचार्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि "पार्टी के कुछ बड़े नेताओं को मेरी “वेशभूषा” और “तिलक” से चिढ़ है, जिन्हें मैं इस जन्म में नहीं छोड़ सकता."


बड़े नेताओं को मेरी वेशभूषा और तिलक से चिढ़', CWC में शामिल नहीं करने पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की नई सूची जारी

दरअसल, कांग्रेस ने इस साल के अंत तक पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए नई वर्किंग कमेटी की लिस्ट जारी की है, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कुल 39 सदस्यों को शामिल किया गया है. इनमें कई सीनियर नेताओं के नाम है तो वहीं सचिन पायलट और शशि थरूर जैसे नेताओं के नाम भी शामिल हैं जिनके कांग्रेस से नाराज होने की खबरें आती रही हैं. आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं, बावजूद इसके उन्हें सीडब्ल्यूसी में शामिल नहीं किया गया. 

इन नेताओं को दी बधाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम भले ही खुद को वर्किंग कमेटी में शामिल न किए जाने से नाराज हों, लेकिन उन्होंने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, कुमारी शैलजा, राजीव शुक्ला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और शशि थरूर जैसे नेताओं को CWC में शामिल किए जाने की बधाई भी दी. उन्होंने कहा कि ये पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का सबूत है.

Ghosi Bypoll: 'बीजेपी नेता के कहने पर फेंकी दारा सिंह चौहान पर स्याही', सरेंडर के बाद आरोपी का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget