एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: राम मंदिर का न्योता ठुकराने पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम, कहा- 'कांग्रेस में कुछ लोग राम विरोधी'

Acharya Pramod Krishnam: कांग्रेस ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया है. पार्टी के इस फ़ैसले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दुख जताया है.

Ram Mandir Inauguration Invitation: अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन की तैयारियों के बीच प्राण प्रतिष्ठा के न्योते को लेकर सियासत गरमाई हुई हैं. कांग्रेस (Congress) को भी इस समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया था, लेकिन बुधवार को पार्टी ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया और इसे बीजेपी (BJP) का कार्यक्रम बताया, जिसे लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के इस फ़ैसले को दुखद बताया है. 

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भगवान राम सबके हैं, मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होने का ये फ़ैसला बेहद दुखद है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ ऐसे नेता हैं जिनके ऐसा फ़ैसला कराने में अहम भूमिका निभाई है, इस फ़ैसले से पार्टी के कार्यकर्ताओं का दिल टूट गया है. 

'कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल टूटा'
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, 'राम मंदिर और भगवान राम सबके हैं, राम मंदिर को भाजपा का समझ लेना दुर्भाग्यपूर्ण हैं, राम मंदिर को बीजेपी का मानना गलत हैं. राम मंदिर को आरएसएस, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद का मान लेने दुर्भाग्यपूर्ण है. मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस हिन्दू विरोधी पार्टी नहीं है, कांग्रेस राम विरोधी पार्टी नहीं हैं, ये कुछ लोग है जिन्होंने ये फैसला कराने में अहम भूमिका निभाई है, ये गंभीर विषय है, आज मेरा दिल टूट गया है. इस फ़ैसले से करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल टूटा हैं, उन कार्यकर्ताओं का, उन नेताओं का जिनकी भगवान राम में आस्था है.'

प्रमोद कृष्णम ने कहा, 'कांग्रेस वो पार्टी है जो महात्मा गांधी के रास्ते पर चलती है, कांग्रेस वो पार्टी है जिसके नेता राजीव गांधी ने ही इस राम मंदिर का शिलान्यास, इस मंदिर के ताले खुलवाने का काम किया था. भगवान श्री राम मंदिर के निमंत्रण को स्वीकार न करना ये बहुत दुखद और पीड़ादायक है.' 

कांग्रेस ने किया इनकार
आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने भी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया है. पार्टी की ओर से जारी बयान में आधे-अधूरे मंदिर के उद्घाटन पर सवाल उठाए गए और इसे बीजेपी व आरएसएस का कार्यक्रम बताया. कांग्रेस ने कहा भगवान राम को देश में पूजा जाता है, धर्म निजी मसला है, लेकिन बीजेपी ने  मंदिर को राजनीतिक प्रोजेक्ट बना दिया है.  

Mayawati की गारंटी पर सवाल उठाने वाले अखिलेश यादव ने किया सरेंडर? जानें- इसके पीछे की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget