एक्सप्लोरर

Kaushambi: शादी के घर में पसरा मातम, गंगा स्नान के दौरान दो की मौत, दोस्त को डूबता देख बचाने गया था युवक

UP Accident: साहिल गंगा स्नान करने राम करन साहू और एक अन्य युवक के साथ लेहदरी घाट गया. गहरा पानी होने की वजह से साहिल गंगा में डूबने लगा. साहिल को डूबता देख राम करन ने बचाने की कोशिश की.

Kaushambi Accident: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. बारात निकलने से पहले चचेरे भाई समेत दो युवकों की गंगा में डूबकर मौत हो गई. डूबने की की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों ने पानी में डूबे युवकों को खोजबीन की. काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों को गंगा से बाहर निकाला. एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया और दूसरे की मौत अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित की. हादसे की खबर से शादी के घर में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम कराने अस्पताल भेज दिया. मृतकों में दिल्ली से आया एक युवक भी शामिल था. मौत की खबर सुनकर युवक के परिजन दिल्ली से रवाना हो गए. दर्दनाक हादसा कड़ा धाम क्षेत्र के अंबाई बुजुर्ग का है. सुरेश चंद्र के बेटे मुकेश कुमार की आज बारात थी.

मातम में बदलीं शादी की खुशियां

मुकेश दिल्ली की निजी कंपनी में काम करता है. काम करने के दौरान साहिल पठान नामक युवक से दोस्ती हो गई. बारात में शामिल होने के लिए साहिल पठान का 22 वर्षीय बेटा रियाज भी आया था. साहिल गंगा स्नान करने राम करन साहू और एक अन्य युवक के साथ लेहदरी घाट गया. गहरा पानी होने की वजह से साहिल गंगा में डूबने लगा. साहिल को डूबता देख राम करन ने बचाने की कोशिश की. इस दौरान राम करन भी डूबने लगा. घाट के बाहर खड़े युवक ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को जानकारी दी. लोगों की भीड़ जुटने से पहले दोनों गंगा के गहरे पानी में समा चुके थे. 

नहाने के दौरान गंगा नदी में हादसा

हादसे की खबर होने पर राम करन के परिजन मौके पर पहुंच गए. स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को गंगा से बाहर निकाला. तब तक साहिल की मौत हो चुकी थी. जीवित समझ कर परिजन राम करन को इलाज के लिए अस्पताल ले गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने राम करन को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए थे. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साहिल की मौत की खबर पर परिजन दिल्ली से कौशांबी के लिए निकल गए. शादी के घर में दो मौत से मातम पसरा है. 

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि कड़ा धाम थाना क्षेत्र में दो लोग स्नान करने आए थे. डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है. दोनों के शव बरामद हो गए हैं. पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है. हादसे से शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गई हैं. मामला दर्ज करने आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

Rampur News: आजम खान ने फिर शुरू की अदावत, जया प्रदा पर किया पलटवार, कहा- 'सुना है मोहतरमा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget