एक्सप्लोरर

Rampur News: आजम खान ने फिर शुरू की अदावत, जया प्रदा पर किया पलटवार, कहा- 'सुना है मोहतरमा...'

UP Nikay Chunav 2023: आजम खान ने कहा, ''हम हारे नहीं हैं, हम ना पार्लियामेंट हारे, ना असेंबली हारे हैं, देश को चलाने वालों अच्छी तरह जानते हो, हमें हराया नहीं जा सकता इसलिए हमें हटाया गया है."

Azam Khan News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में पहले चरण में निकाय चुनाव का मतदान होना है. यहां पर सपा नेता आजम खान ने चुनाव प्रचार की कमान थामी हुई है. वो लगातार अपनी पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को आजम ने एक जनसभा को संबोधित किया और सपा प्रत्याशी फात्मा जबी के लिए वोट की अपील की. इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी 2 मुकदमों के फैसले हुए हैं, सैकड़ों बाकी हैं. 

आजम खान ने कहा, यहां जनसभा में चलने से पहले तहसील से हुकुमनामा आया. हम दोनों के नाम आपका वोट देने का हक भी खत्म हो चुका है. यह याद दिलाया जाता है. आजम खान ने अपने तल्ख लहजे में कहा वोट देने का अधिकार खत्म हुआ है वोट मांगने का हक अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने कहा अभी तो दो मुकदमों के फैसले हुए हैं, सैकड़ों बाकी हैं और दोनों मुकदमों में अधिकतम सजा सबसे बड़ी हो सकती थी. वो हमें हुई है और अब्दुल्ला को भी हुई है. 

बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

आजम खान ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "विकास का नाम लेने वालों सातवां बरस है तुम्हारा और 12 बरस है दिल्ली से लेकर लखनऊ तक और रामपुर तक, कोई एक यादगार कोई एक निशानी तो बताओ, सिवाय इसके कि जो हमने बनाया था, वह भी बर्बाद कर दिया, उजाड़ दिया. कितना बड़ा ट्रेनिंग सेंटर बना खड़ा है, पुलिस लाइन के सामने पूरे हिंदुस्तान के ऑफिसर यहां ट्रेनिंग लेने के लिए आते, कितने लोगों को कारोबार मिलता, कितना काम बढ़ता, रामपुर में खुशहाली आती, लेकिन जबसे सरकार गई है वहां पर एक पैसे का काम भी नहीं हुआ है." 

आजम खान ने कहा, "लोग कहते है मैंने बहुत गलत किया है तो मैं यह कहना चाहता हूं कि कोई मुझे एक गलत काम बता दो, अपनी ज़ात के लिए किया हो, वह बता दो, जिस जमीन पर स्कूल बनाया है उसमें किसकी रिहाइश थी वह बता दो, किसको मुआवजा नहीं मिला उसका नाम बता दो, घर के बदले घर नहीं मिला हो उसका नाम बता दो. वहां कोई घर नहीं था, भैंसों को खड़ा करने की जगह थी." 

जया प्रदा पर किया पलटवार

आजम खान ने इस दौरान बीजेपी नेता और एक्ट्रेस जया प्रदा के रोड शो पर भी कटाक्ष करते हुए कहा, "सुना है आज रोड शो हुआ है मोहतरमा का, आजम खान ने कहा हम हारे नहीं हैं, हम ना पार्लियामेंट हारे, ना असेंबली हारे हैं, देश को चलाने वालों अच्छी तरह जानते हो, हमें हराया नहीं जा सकता इसलिए हमें हटाया गया है. हमें नहीं हरा सकते क्योंकि हमारे साथ आप हो और आप उसके नायब हो. जब वह हमारे साथ है उसके नायब हमारे साथ हैं नहीं हरा सकते." 

आजम खान ने कहा "यही समझाते-समझाते हम, दो मुकदमों के सिर्फ फैसले हुए हैं, सैकड़ों बाकी हैं और इन 2 मुकदमों में जो अधिकतम सजा है वह हमें हुई है, मुझे भी और अब्दुल्ला को भी . आज यहां चलने से पहले तहसील से हुकुमनामा आया हम दोनों के नाम, कि आपका वोट देने का हक भी खत्म हो गया है यह आपको याद दिलाया जा रहा है. क्या चाहते हो और हमसे, वोट देने का हक खत्म हुआ है वोट मांगने का हक अभी खत्म नहीं हुआ. मैं वो हक मांगने आया हूं यह सारे हुकूक खत्म हो गए, लेकिन ये हक अभी बाकी है कि मैं हिंदुस्तानी हूं. ये मेरा वतन है मेरे अजदाद की कब्रें हैं और यहां पीछे मेरे दादा दफन हैं. मेरे इस हक को कमजोर मत पड़ने देना. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: 'शेर कभी कुत्तों का शिकार नहीं करता...', कुंडा विधायक राजा भैया ने किसके लिए कही ये बात?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget