एक्सप्लोरर

ABP Shikhar Sammelan: जाति जनगणना पर खुलकर बोले ओम प्रकाश राजभर, बताया- कब और कौन कराएगा ये काम?

ABP Shikhar Sammelan: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सिर्फ जाति का कॉलम बनाने से बात नहीं बनेगी. आज भी कई ऐसी जातियां जिनके बारे में लोग जानते ही नहीं है. 

ABP Shikhar Sammelan: उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आज ABP न्यूज के ख़ास कार्यक्रम शिखर सम्मलेन में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि देश में जातिवार जनगणना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही कराई जाएगी. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि ये कांग्रेस को तब क्यों नहीं दिखाई दिया जब वो सत्ता में थे. 

ओम प्रकाश राजभर ने एबीपी न्यूज के कार्यक्रम में कहा कि जातिवार जनगणना एनडीए सरकार में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में ही कराई जाएगी. हालांकि उन्होंने ये साफ नहीं कहा कि क्या इस बार जो जनगणना होगी उसे जाति का कॉलम होगा या नहीं. राजभर ने कहा कि सिर्फ जाति का कॉलम बनाने से बात नहीं बनेगी. आज भी कई ऐसी जातियां जिनके बारे में लोग जानते ही नहीं है. 

जातीय जनगणना को लेकर किया दावा
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इन दिनों जातीय जनगणना के मुद्दे को पूरे ज़ोर के साथ उठा रही है. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी दावा किया है कि वो जाति जनगणना करवा कर रहेंगे और ज़रूरत पड़ी तो आरक्षण में 50 परसेंट के बैरियर को भी तोड़ा जा सकता है. इस पर राजभर ने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी जब सत्ता में थी तब इनके चश्मे में पावर नहीं था, तब दिखाई नहीं दिया. अब कह रहे हैं कि पिछड़ों के साथ धोखा हुआ, दलितों के साथ धोखा हुआ.' 

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अगर आपको लग रहा है तो पिछड़ों और दलितों के साथ धोखा हुआ तो आपने क्या किया जब आपकी सरकार थी. बीजेपी को पिछले दस सालों से सत्ता में हैं. इससे पहले किसकी सरकार थी? बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान पर राजभर ने कहा कि जब तक तहसीलदार जाति का ठप्पा मार के कागज़ देगा, तब तक इस देश में जातिवाद चलता रहेगा. देश में किसी को नहीं बंटना चाहिए, देश में रहने वाले लोग सब एक है किसी को नहीं बाटना चाहिए। संविधान के दायरे में सब एक है.

'ABP Shikhar Sammelan में बोले सीएम योगी- 'कानून उसकी गर्दन वैसे पकड़ेगा जैसे वो धज्जियां उड़ाता था'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget