एक्सप्लोरर

ABP GANGA TOP 10: बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

एबीपी गंगा टॉप 10 में देखिए, आज की बड़ी खबरें। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर और बिहार के मोतिहारी के चुनावी दौरे पर रहेंगे। छठे चरण का चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम थक जाएगा।

1.

छठे चरण का चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम थक जाएगा। इस चरण में सात राज्‍यों के 59 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 12 मई को वोट डाले जाएंगे। यूपी की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल की 8, बिहार और मध्‍यप्रदेश की 8-8, दिल्‍ली की 7 और झारखंड की 4 सीटों के लिए मतदान होगा।

2.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर और बिहार के मोतिहारी के चुनावी दौरे पर रहेंगे।

3.

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी यूपी के चुनावी दौरे पर रहेंगी। वह सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संतकबीर नगर, भदोही में जनसभा करेंगी।

4.

बीएसपी सुप्रीमो मायावती की दिल्ली में जनसभा को संबोधित करेंगे। मायावती की सभा सुबह 11 बजे रामलीला मैदान, जीटीबी हॉस्पिटल के सामने, दिलशाद गार्डन में होगी।

5.

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार अभियान के तहत पीएम मोदी तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वह यहां एक-एक जनसभा करेंगे। पीएम हरियाणा के रोहतक, हिमाचल प्रदेश के मंडी, पंजाब के होशियारपुर में रैली को संबोधित करेंगे।

6.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वह हिमाचल प्रदेश के उना जिले में और चंडीगढ़ में एक-एक सभा करेंगे

7.

सांसद डिम्पल यादव और सांसद जया बच्चन प्रयागराज में आयोजित रोड शो में हिस्सा लेंगी।

8.

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुबह 10.30 बजे सुनवाई होनी है। मध्यस्थता कमिटी आज अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। 8 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व जज एफ एम कलीफुल्ला, धर्म गुरु श्री श्री रविशंकर और वरिष्ठ वकील श्रीराम पंचु को मध्यस्थ नियुक्त किया था। सभी पक्षों से बात कर मसले का सर्वमान्य हल निकालने को कहा था।

9.

राफेल मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना के मुकदमे पर सुप्रीम कोर्ट आज एक साथ सुनवाई करेगा। पुनर्विचार याचिकाओं में कोर्ट से मांग की गई है कि वो फ्रांस के साथ हुए विमान सौदे को सही करार देने वाला फैसला वापस ले। सरकार ने इस मांग का विरोध किया है। राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका कोर्ट के फैसले को गलत तरीके से पेश करने के लिए दायर की गई

10.

मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आज और कल यानि 11 मई को तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताते हुए 'येलो वार्निंग' जारी की है। शिमला स्थित मौसम केंद्र ने मैदानी, निम्न तथा मध्यम ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि और तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जतायी है। मौसम की खतरनाक विषम परिस्थिति को देखते हुए लोगों को सतर्क करने के इरादे से मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
'मुझे टिकट मिले या न मिले', BJP में शामिल होने से पहले बोले राकेश सिंह
'मुझे टिकट मिले या न मिले', BJP में शामिल होने से पहले बोले राकेश सिंह
हरिद्वार कुंभ की तैयारी तेज, CM धामी ने लोगो-वेबसाइट और गीत किया जारी
हरिद्वार कुंभ की तैयारी तेज, CM धामी ने लोगो-वेबसाइट और गीत किया जारी
CM योगी बोले- 'नारी सशक्तीकरण के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही सरकार'
CM योगी बोले- 'नारी सशक्तीकरण के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही सरकार'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget