एक्सप्लोरर

ABP C Voter Survey: क्या अतीक अहमद कांड से योगी की लोकप्रियता पर असर हुआ? सर्वे में जानें लोगों का मूड

ABP C Voter Survey On CM Yogi: अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद विपक्षी दलों ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमले शुरू कर दिए. उनका आरोप है कि पुलिस कस्टडी में हत्या सरकार की विफलता का नतीजा है.

CM Yogi Popularity Survey: गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ अजीम (Ashraf Azeem) की हत्याकांड ने यूपी ही नहीं पूरे देश को चौंका दिया. पुलिस कस्टडी में 15 अप्रैल की रात दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. तीन हमलावरों ने नजदीक से गोली मारकर हत्या कर अतीक और अशरफ की हत्या कर दी. इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने यूपी (UP) की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) पर हमले शुरू कर दिए. विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि पुलिस कस्टडी में हत्या यूपी सरकार की विफलता का नतीजा है. 

एक तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी में कानून का राज की बात कर रहे थे, इस घटना के बाद से विपक्ष ने इस पर भी सवाल खड़े किए. पूरे मामले की जांच जारी है इस बीच एबीपी न्यूज़ के सर्वे में चौंकाने वाली बात सामने आई है. एबीपी न्यूज़-सी वोटर के सर्वे में लोगों से सवाल पूछा गया कि क्या अतीक अहमद कांड से योगी की लोकप्रियता पर असर हुआ है. 

क्या अतीक अहमद कांड से योगी की लोकप्रियता पर असर हुआ?

कमी आई- 30 फीसदी
बढ़ी है- 44 फीसदी
असर नहीं- 15 फीसदी
पता नहीं- 11 फीसदी

अतीक अहमद के बेटे का हुआ था एनकाउंटर

अतीक अहमद की हत्या से पहले उसके बेटे असद अहमद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. असद उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी थी. असद के साथ उसके साथी गुलाम को भी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था. बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाल में कहा था कि उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार के छह साल में मुठभेड़ों में 183 कथित अपराधियों को मार गिराया गया है.

एबीपी न्यूज़ के लिए सी-वोटर ने सर्वे किया. त्वरित सियासी सवालों पर ऑल इंडिया सर्वे सोमवार (24 अप्रैल) से बुधवार (26 अप्रैल) तक किया गया. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: सपा के गढ़ में क्लेश, बिना लड़े ही इस सीट पर जीत गई बीजेपी, अखिलेश यादव के लिए बढ़ी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget