एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: सपा के गढ़ में क्लेश, बिना लड़े ही इस सीट पर जीत गई बीजेपी, अखिलेश यादव के लिए बढ़ी चुनौती

UP Nikay Chunav 2023: महापौर प्रत्याशी सीमा प्रधान के गढ़ में बीजेपी की सेंधमारी पर सपा की टेंशन बढ़ा रही है और बीजेपी इसे बड़ा मुद्दा बना रही है. बिना लड़े बीजेपी की हुई जीत

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के निकाय चुनावों की कड़ी में मेरठ (Meerut) में बीजेपी (BJP) ने अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) को ऐसा बड़ा संदेश दिया है कि सपा के गढ़ में ही कलेश हो गया है. यहां बीजेपी से चुनाव लडे़ बिना ही सपा हार गई और इससे सपा के कई नेता भी खफा हैं. महापौर प्रत्याशी सीमा प्रधान (Seema Pradhan)के गढ़ में बीजेपी की ये सेंधमारी सपा की टेंशन बढ़ा रही है और बीजेपी इसे बड़ा मुद्दा बना रही है.

मेरठ में दूसरे चरण में मतदान होना बाकी है. वहीं इससे पहले ही बीजेपी ने सपा के खिलाफ खेला कर दिया. भाजपा ने बिना चुनाव लड़े ही सपा को मेरठ नगर निगम के वार्ड संख्या 26 और वार्ड 78 पर हार का स्वाद चखा दिया है. वार्ड 26 से भाजपा के सत्यपाल सिंह मास्टर और वार्ड 78 से भाजपा के संदीप रेवड़ी निर्विरोध चुनाव जीत गए. इनमे वार्ड 26 की जीत की गूंज लखनऊ तक सुनाई दे रही है, क्योंकि वार्ड 26 में सपा विधायक अतुल प्रधान और उनकी पत्नी सपा से महापौर प्रत्याशी सीमा प्रधान रहते हैं. अब सपा के इस गढ़ में बीजेपी के खिलाफ सपा पार्षद सीट पर प्रत्याशी भी नहीं उतार पाई और बीजेपी पार्षद प्रत्याशी सत्यपाल सिंह मास्टर निर्विरोध जीत गए.

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में सपा के सामने सबसे बड़ी मुसीबत हैं 'बागी', जानें क्यों बने ऐसे हालात?

कई सपा नेता भी इससे खफा

वहीं इसके पीछे ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर की बड़ी रणनीति ने काम किया, क्योंकि वो भी इसी 26 वार्ड में रहते हैं. उनके दाव ने सपा को पटखनी दे दी और अखिलेश यादव को भी बीजेपी के इरादे बता दिए. अब आप खुद सोचिए कि जिस वार्ड में सपा के विधायक अतुल प्रधान, उनकी पत्नी सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान रह रही हो और वहां सपा को पार्षद सीट पर प्रत्याशी ही ना मिले तो फिर इसका कितना गलत संदेश पूरे चुनाव पर नजर आएगा. जबकि कई सपा नेता भी इससे खफा है. 

चूंकि महापौर सीट पर सपा और भाजपा के साथ तमाम पार्टियां पूरी ताकत झोंक रहीं हैं. ऐसे में बीजेपी ने सपा को जोर का झटका धीरे से दिया है. चूंकि वार्ड 26 एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं और कहीं ऐसा न हो की एससी वोटर में सेंध लगाने के लिए सपा विधायक अतुल प्रधान ने ये दाव चला हो. हालांकि सपा की हार से कई बड़े नेता खफा हैं और अखिलेश यादव से इसकी शिकस्त की शिकायत की है. हालांकि जब विधायक अतुल प्रधान से पूछा गया कि बीजेपी इसे मुद्दा बना रही है. सपा को घेर रही है कि अपने गढ़ में पार्षद प्रत्याशी नहीं उतार पाई तो इस मामले पर अतुल प्रधान बोलने से बचे और बस इतना कहकर चल दिए कि कोई भी मुद्दा बनाए फर्क नहीं पड़ता. जबकि सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि हमारे प्रत्याशी को पर्चा भरने नहीं दिया लेकिन 11 मई को बताएंगे किसको कितनी वोट पड़ी.

सपा के गढ़ में बीजेपी की सेंधमारी
अब तक मेरठ महापौर सीट बीजेपी और बीएसपी के खाते में रही है, लेकिन क्या ये समीकरण इस बार बदल सकता है. साथ ही  बीजेपी के इस बड़े दाव की सपा क्या काट ढूंढेगी और क्या सपा साइकिल को इस बार मेरठ नगर निगम ले जाने में कामयाब हो पाएगी.  यह देखना दिलचस्प होगा, लेकिन सपा के गढ़ में बीजेपी की इस सेंधमारी के बाद बीजेपी का जोश हाई जरूर नजर आ रहा  है.

बीजेपी सपा को उसी के गढ़ में शिकस्त देकर और हमलावर है, जबकि सपा इसे साजिश करार दे रही है. चुनाव से पहले ही सपा महापौर प्रत्याशी सीमा प्रधान के गढ़ में बीजेपी पार्षद के निर्विरोध जीतने की गूंज लखनऊ तक भी सुनाई दे रही है। बीजेपी की अखिलेश को ये चुनौती महापौर सीट पर कितना असर डालेगी ये वक्त बताएगा, लेकिन सपा को घेरने के लिए बीजेपी को बड़ा मुद्दा जरूर मिल गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget