एक्सप्लोरर

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

ईडी के मामले में अब्बास की जमानत याचिका ऐसे वक्त में खारिज हुई है जब वह अपने अब्बा के चालिसवें में जाने के लिए अनुमति मांग रहे हैं.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यानी सुभासपा विधायक और मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने उन्हें प्रवर्तन निदेशालय से जुड़े एक मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया है. ईडी के मामले में अब्बास की जमानत याचिका ऐसे वक्त में खारिज हुई है जब वह अपने अब्बा के चालिसवें में जाने के लिए अनुमति मांग रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें चालीसवें में वर्चुअली शामिल होने की अनुमति भी दे दी है.

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत याचिक खारिज हो गई है. इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने मनी लांड्रिंग एक्ट के मामले में विधायक अब्बास अंसारी की जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया ये मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा दिख रहा है. कोर्ट ने कहा कि मनी लांड्रिंग एक्ट के प्रावधानों के तहत अभी इस बात की संतुष्टि नहीं है कि अभियुक्त अब्बास इस मामले में निर्दोष है, इसलिए अभी जमानत याचिका खारिज की जाती है.

क्या है मामला
आरोप है कि मेसर्स विकास कंस्ट्रक्शन नाम की फर्म मनी लॉन्ड्रिंग में सीधे तौर पर शामिल है. इस फर्म ने जमीनों पर कब्जा कर गोदाम का निर्माण कराया और गोदाम को एफसीआई को किराए पर देकर 15 करोड रुपए से अधिक की कमाई की. इस फॉर्म ने नाबार्ड से सवा दो करोड रुपए की सब्सिडी भी प्राप्त की है. आरोप है कि विकास कंस्ट्रक्शन का बड़ा स्तर का शेयर अब्बास अंसारी की मां अफसा अंसारी के पास है और विकास कंस्ट्रक्शन सीधे तौर पर मेसर्स आगाज से संबंधित है. जो अब्बास अंसारी के नाना की कंपनी है.

इस मामले में अब्बास अंसारी की तरफ से उनके वकील ने दलील दी कि जिन दोनों फॉर्म की बात मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने के लिए की जा रही है इससे अभियुक्त अब्बास अंसारी का कोई सीधे संबंध नहीं है. जिस पर ईडी की ओर से जमानत का विरोध करते हुए दलील दी गई कि इन दोनों ही फर्म के खातों से अब्बास अंसारी के खातों में सीधे पैसे आते थे और पैसे वह अपने व्यक्तिगत खर्चों के तौर पर इस्तेमाल करते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget