एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election: आप नेता अजय कोठियाल की बीजेपी-कांग्रेस को चुनौती, गंगोत्री सीट पर उतारें अपने सीएम कैंडिडेट्स

Uttarakhand Election 2022: आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने कांग्रेस और बीजेपी को चुनौती दी हैं. उन्होंने कहा कि दोनों दल अपने सीएम प्रत्याशी को गंगोत्री सीट से चुनाव में उतारें.

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड चुनाव में ताल ठोक रही आम आदमी पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल को अपना सीएम कैंडिडेट बनाया है. अजय कोठियाल यहां की सबसे हॉट सीट कही जाने वाली गंगोत्री विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं और लगातार बीजेपी और कांग्रेस पर हमलावर हैं. अजय कोठियाल ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों से अपनी सीएम उम्मीदवार को इस सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है. 

अजय कोठियाल की चुनौती

गंगोत्री विधानसभा सीट सूबे की सबसे अहम सीट मानी जाती है. कहा जाता है कि इस सीट से जिस दल का प्रत्याशी जीतता है, उसकी विधानसभा में सरकार बनती है. आम आदमी पार्टी ने मिथक के महत्व को समझते हुए इस सीट से आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार अजय कोठियाल को यहां से मैदान में उतारा है. वहीं अजय कोठियाल की चुनौती के बाद राज्य की सियासत गर्मा गई है. बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से भी उन पर बयानों की बौछार शुरू हो गई है. 

बीजेपी-कांग्रेस ने दिया जवाब

अजय कोठियाल जहां कांग्रेस बीजेपी को गंगोत्री सीट से अपने सीएम उम्मीदवारों को लड़ाने की चुनौती दे रहे हैं तो वहीं कांग्रेस नेता विजय सजवाण ने उन्हें अपनी जमानत बचाने की चेतावनी दे डाली हैं. कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने उनकी चुनौती पर चुटकी लेते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी राष्टीय पार्टी हमारे यहां केंद्रीय नेतृत्व फैसला करता है. कांग्रेस की तरह बीजेपी के जय प्रकाश भट्ट ने भी उन्हें राष्ट्रीय पार्टी का एहसास कराते हुए तंज कसा. 

चुनावी मौसम में जुबानी जंग भी तेज

बहरहाल चुनावी बेला में इस तरह चुनौतियां और चेतावनियां आम बात हैं. अभी तो जैसे-जैसे चुनाव और नजदीक आते चले जाएगे, सभी पार्टियों की तरफ से जुबानी जंग और भी तेज होती जाएगी. गंगोत्री सीट पर कांग्रेस और बीजेपी का बारी-बारी से पिछले 20 सालों से कब्जा रहा है. ऐसे में अजय कोठियाल के लिए इस सीट पर चुनाव जीतना एक बड़ी चुनौती होगी.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी यह पार्टी, ओपिनियन पोल में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

UP Election 2022: बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन लड़ेंगी इलाहाबाद वेस्ट सीट से चुनाव, AIMIM ने दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
हरिद्वार में सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हरिद्वार में सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
यूपी विधानसभा सत्र से पहले अखिलेश को मिला मायावती का साथ! जानें क्या है बात?
यूपी विधानसभा सत्र से पहले अखिलेश को मिला मायावती का साथ! जानें क्या है बात?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget