एक्सप्लोरर

'PoK लेने का मौका छोड़ा', AAP ने गोरखपुर में लगाए पोस्टर, बीजेपी के विरोध में किया प्रदर्शन

AAP Protest in Gorakhpur: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव में ट्रंप की एंट्री होने के बाद सियासत तेज हो गई है. गोरखपुर में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

Gorakhpur AAP Protest Against BJP: पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसमें पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकाने तबाह हो गए. इस कार्रवाई को लेकर पूरा विपक्ष एकजुट दिखाई दिया. जिसके बाद बीजेपी पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है. वहीं दूसरी तरफ इस मुद्दे पर सियासत भी शुरू हो गई है. विपक्ष दल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका को लेकर सरकार को घेर रहे हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी ने पोस्टर वॉर छेड़ दी है. 

गोरखपुर में आम आदमी पार्टी ने आपरेशन सिंदूर की कार्रवाई के बाद POK पर कब्‍जा नहीं करने पर नाराजगी जताई और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार को ख़िलाफ नारेबाजी की और जनता को धोखा देने का आरोप लगाया. 'आप' ने गोरखपुर के तरंग चौक पर आप पोस्‍टर जारी कर भाजपा सरकार का विरोध जताया गया. 

'आप' ने पोस्टर लगाकर किया विरोध 
आप के गोरखपुर महानगर अध्‍यक्ष विजय कुमार श्रीवास्‍तव के नेतृत्‍व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के ऊपर POK पर कब्‍जा नहीं कर देश की जनता को धोखा देने का आरोप लगा. इस दौरान आप के महानगर अध्‍यक्ष विजय कुमार श्रीवास्‍तव ने जारी किए गए पोस्‍टर को लेकर कहा कि पोस्‍टर जारी कर वे देश की जनता को बताना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और केन्‍द्र की भाजपा सरकार ने POK पर आपरेशन सिंदूर के दौरान कब्‍जा नहीं कर देश की जनता को धोखा दिया है.

दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर गोरखपुर यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार से तिरंगा यात्रा निकाली और भारत माता की जय के नारे लगाए. शनिवार 17 मई को सुबह भाजपा सरकार में केन्‍द्रीय ग्रामीण विकास राज्‍यमंत्री कमलेश पासवान के नेतृत्‍व में तिरंगा यात्रा निकाली गई. ये यात्रा छात्रसंघ चौराहा होते हुए पैडलेगंज पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण के साथ सम्‍पन्‍न हुई. इस अवसर पर कमलेश पासवान ने भाजपा की सरकार द्वारा पाकिस्‍तान को आपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई का गुणगान किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget