एक्सप्लोरर

Kanpur Dehat Case: कानपुर देहात कांड पीड़ितों के परिवार से मिले आप सांसद संजय सिंह, कहा- 'यह मौत का बुलडोजर...'

UP News: आप सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार के अधिकारियों ने पहले पीड़ित का घर तोड़ा, मंदिर तोड़ा और फिर उन्हें जलाकर मार दिया.

Kanpur News: कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में मां बेटी की जलकर मौत के बाद जहां सियासत का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है तो वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मंडोली गांव पहुंचकर नए अंदाज में प्रदेश सरकार को और उसकी नीतियों के साथ कानून व्यवस्था को अपने सवालों के घेरे में ले लिया. संजय सिंह ने कहा कि यह बुलडोजर का शासन खत्म होना चाहिए. मृतक के परिवार से मिलकर संजय सिंह ने उन्हें उनकी इस लड़ाई में हमेशा साथ खड़े रहने की बात कही.

संजय सिंह ने सरकार की कानून व्यवस्था और नीतियों पर कई सवाल खड़े कर दिए. उनका कहना है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार के अधिकारियों ने पहले पीड़ित का घर तोड़ा, मंदिर तोड़ा और फिर उन्हें जलाकर मार दिया. आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेता अधिकारी अरबों खरबों की संपत्तियों पर कब्जा करके बैठे हैं. कभी उनकी सरकार उनके घर पर बुलडोजर चलाने जाती है. इस घटना को लेकर संजय सिंह ने कहा कि यह दरिंदगी की पराकाष्ठा है. इस बुलडोजर की संस्कृति को ही खत्म करना पड़ेगा. बुलडोजर चलने से जो लोग खुश हैं उन्हें बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा. 

'यह मौत का बुलडोजर है'
आप नेता ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जो बुलडोजर चल रहा है, यह मौत का बुलडोजर है, यह योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर है. गरीबों को यह बुलडोजर कुचल रहा है. यह घटना भारत में आप नहीं सोच सकते हैं. यह घटना तालिबान की सोच है ऐसी घटना तालिबान में देखने को मिलती है. वह इस घटना को देखते हुए संजय सिंह ने कहा कि सरकार उत्तर प्रदेश को तालिबान बनाना चाहती है. भाई संजय सिंह ने हाथ में बुलडोजर का खिलौना लेकर कहा कि यह विनाश का बुलडोजर है. इस बुलडोजर को हमें मिलकर तोड़ना पड़ेगा और उन्होंने उस खिलौने के बुलडोजर को तोड़ दिया. इसी के साथ उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की यह जांच हाई कोर्ट और सीबीआई से कराई जानी चाहिए. वहीं शासन की ओर से गठित की गई एसआईटी पर भी संजय सिंह ने सवाल उठा दिए और कहा कि प्रशासन की टीम ही एसआईटी में शामिल है और प्रशासन के लोग प्रशासन की जांच कैसे कर पाएंगे. 

इस पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी की महिला कल्याण मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति अनिल शुक्ला वारसी जो कि पूर्व सांसद रह चुके हैं. उनके द्वारा दिया गया विवादित बयान जिसमें उन्होंने महिलाओं की आग लगाने की टेंडेंसी की बात कही है कि महिलाओं में आग लगाने की टेंडेंसी होती है. वह उत्सुकता में जल्दी से जल्दी आग लगाकर डराती हैं. इस बयान पर संजय सिंह ने कहा कि अगर मंत्री के घर में उनकी बेटी, उनकी पत्नी या उनके घर का कोई भी सदस्य इस तरीके से जल गया होता तो क्या तब भी वह इस तरीके का बयान देते. उन्होंने मंत्री के पति के इस बयान की घोर निंदा की और कहा कि अगर ऐसा उनकी मां और बेटी के साथ हुआ होता तो क्या वो ऐसी भाषा बोलते.

यह भी पढ़ें:-

UP: 'बुंदेलखंड की तोपों की गर्जना से गायब हो जाएगा पाकिस्तान', CM योगी आदित्यनाथ ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget