एक्सप्लोरर

Uttarakhand Elections: उत्तराखंड में अपना कुनबा बढ़ाने में लगी AAP, इन नेताओं को पार्टी में कराया शामिल

आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने थराली विधानसभा से 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके निर्दलीय प्रत्याशी गुड्डू लाल को आप पार्टी की सदस्यता दिलाई.

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड में होने वाले चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी भी लगातार अपना कुनबा बढ़ाती जा रही है. आज आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल  ने थराली विधानसभा से 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके निर्दलीय प्रत्याशी गुड्डू लाल को आप पार्टी की सदस्यता दिलाई. गुड्डू लाल मोदी लहर के बावजूद भी 2017 के चुनावों में 7088 वोट पाने में कामयाब रहे थे. गुड्डू लाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे चुके हैं. उन्होंने नंदप्रयाग-घाट डेढ़ लेन सड़क आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए 3 महीने तक भूख हड़ताल के साथ उन्होंने घाट से देहरादून तक 250 किमी की पदयात्रा की थी.

आप की नीतियां देखकर ली सदस्यता

आप की सदस्यता लेने के बाद गुड्डू लाल ने कर्नल कोठियाल और आम आदमी पार्टी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष  का आभार जताया. उन्होंने कहा कि आप पार्टी की नीतियों को ध्यान में रखकर ही उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है. इस दौरान गुड्डू लाल के साथ अन्य लोगों ने भी आप की सदस्यता ली. इसके साथ ही यूकेडी छोड आप पार्टी की सदस्यता लेने के बाद किशोरी नंदन डोभाल ने भी कर्नल कोठियाल और आप पार्टी में शामिल होने पर उनका आभार जताया.

कांग्रेस और बीजेपी से ऊब चुकी है जनता- कोठियाल

इस दौरान कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि, पार्टी का जनाधार लगातार बढ रहा है. इन 20 सालों में जनता कांग्रेस और बीजेपी से पूरी तरह ऊब चुकी है. दोनों ही दलों की प्रदेश में सरकारें रही हैं, लेकिन दोनों ही दलों ने प्रदेश के संसाधनों को लूटने का काम किया है. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसे ज्वलंत मुद्दे मुंह बाए खड़े हैं लेकिन सरकारों का इस ओर कभी ध्यान नहीं गया.

आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने वालो में किशोरी नंदन डोभाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रुद्रप्रयाग व केंद्रीय उपाध्यक्ष यूकेडी, गुड्डू लाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य चमोली व पूर्व विधायक प्रत्याशी थराली विधानसभा, महेंद्र सिंह, दली राम, जशपाल राम समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: अगर असदुद्दीन ओवैसी से ओम प्रकाश राजभर अलग होंगे तो कैसे बदल जाएगा समीकरण? समझिए

गाजियाबाद: दशहरे को लेकर पुलिस ने कड़ी की पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था, आईजी ने लिया जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget