एक्सप्लोरर

क्या BJP के राष्ट्रवाद के मुद्दे को हाईजैक करने की फिराक में है 'आप'...पार्टी दफ्तर के बाहर लगे ये पोस्टर

दिल्ली चुनाव के फाइनल नतीजे आने से पहले आम आदमी पार्टी ने अपना एप लॉन्च कर दिया है। आप के दफ्तर के बाहर पोस्टर लगे हैं, जिसमें लिखा है कि राष्ट्र निर्माण के लिए AAP से जुड़े। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या BJP के राष्ट्रवाद के मुद्दे को हाईजैक करने की फिराक में 'आप' है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच आम आदमी पार्टी ने अपना एप लॉन्च कर दिया है। ट्वीट पर इसकी जानकारी देते हुए आप ने लिखा है कि राष्ट्र निर्माण के लिए AAP से जुड़े। जुड़ने के लिये missed call दें: 9871010101...। आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर भी नया पोस्टर लगा दिया गया है, जिसमें राष्ट्रनिर्माण का जिक्र है।

वैसे तो भारतीय जनता पार्टी की राजनीति हमेशा राष्ट्रवाद और राष्ट्र निर्माण के इर्द-गिर्द घूमती रही है। ऐसे मे आप के एप लॉन्च के बाद ये भी कहा जा रहा है कि क्या आप अब बीजेपी के राष्ट्रवाद के मुद्दे को हाईजैक करने जा रही है।

बता दें कि राष्ट्र निर्माण की झलक आप के मेनिफेस्टो में भी दिखाई दी थी। पार्टी का मेनिफेस्टो जारी करते हुए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा था कि अगर दिल्ली में उनकी दोबारा सरकार बनी, तो सरकारी स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम भी लाया जाएगा।

बता दें कि 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। आज यानी 11 फरवरी को मतों की गिनती हो रही है। रुझानों में एक बार फिर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि, पिछली बार के मुकाबले बीजेपी ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जो कांग्रेस अपना खाता तक खोल नहीं पाई है।

आप की बनती सरकार पर पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के 2 करोड़ परिवार के लोगों ने बता दिया उनका बेटा अरविंद केजरीवाल आतंकवादी नहीं, कट्टर देश भक्त है। प्रचंड बहुमत से जीत देने के लिये दिल्ली की महान जनता को सिर झुकाकर सत्-सत् नमन।

बता दें कि पश्चिमी दिल्ली में हुई चुनावी रैली के दौरान बीजेपी के लोकसभा सांसद प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को बार-बार 'आतंकवादी' करार दिया था। चुनाव प्रचार के दौरान ये मुद्दा भी काफी गरम रहा। प्रवेश के इस आरोप के बाद केजरीवाल ने भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा था कि पांच साल तक दिन-रात दिल्ली के लिए मेहनत करने के बाद... बदले में बीजेपी मुझे आतंकवादी कह रही है, मैं बेहद दुःखी हूं।

यह भी पढ़ें:

Delhi Election Results: आखिर मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्कर देने वाले कौन हैं रवि नेगी? Delhi Election Result 2020 वोटों की गिनती के बीच शाहीन बाग में सन्नाटा...दिलचस्प हुई लड़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रम भर के कैश, अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बरामद
प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रम भर के कैश, अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बरामद
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget