एक्सप्लोरर

राशिफल 9 जुलाई, 2019: जानें, क्या करना आज रहेगा फायदेमंद, किससे होगा नुकसान

राशिफल 9 जुलाई, 2019: पढ़ें, क्या कहता है आपका आज का राशिफल। क्या करना रहेगा लाभकारी और किस चीज से आज आपको सावधान रहना है। ये सब जानने के लिए क्लिक करें....

नई दिल्ली। क्या कहता है आपका आज का राशिफल। ग्रहों की चाल के अनुसार, क्या करना आज रहेगा फायदेमंद और किस चीज से आपको नुकसान हो सकता है। घर, ऑफिस, कारोबार के लिए आज का दिन क्या शुभ समाचार लेकर आया है और आज किन-किन बातों पर आपको विशेष ध्यान देना है। ये सारी जानकारी दी है, एबीपी गंगा के खास शो 'समय चक्र' में आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने....

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि (Aries Horoscope)

जो लोग लोहे का कारोबार करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है। कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की प्लानिंग व डील करना अच्छा रहेगा। भाई के साथ विवाद होने की आशंका है। जमीन जायदाद को लेकर भी तनाव हो सकता है, लेकिन आपको इस विवाद में अभी पड़ने से बचना चाहिए। परिवार की समस्याओं को सुलझाने में आपकी अहम भूमिका होगी, उसको बहुत ही सूझबूझ के साथ सुलझाना चाहिए।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

जो लोग पेंटिंग के क्षेत्र से संबंधित हैं, उनकी उन्नति के द्वार खुल सकते हैं। जो व्यापारी कला से जुड़ी हुई वस्तुओं का काम करते हैं उनके लिए भी समय उत्तम है। कार्यों की समाप्ति के बाद यदि आराम करना चाहते हैं तो आज आराम कर सकते हैं। ताकि नई ऊर्जा के साथ पुनः काम करने को तैयार हो पाए। हनुमान जी के मंदिर जाकर प्रसाद चढ़ाए एवं उनसे प्रार्थना करें। इससे मानसिक शांति प्राप्त होगी।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

ऑफिस में सुप्रीम बॉस का सानिध्य प्राप्त हो सकता है, उनसे उत्साहवर्धन भी प्राप्त होगा। काम को लेकर नई-नई टिप्स भी मिल सकती हैं। विजय प्राप्त करने के लिए एड़ी चोटी का बल लगा देना चाहिए। साथ ही समय बर्बाद न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें। दैनिक कार्य में प्रयोग होने वाली वस्तुओं जैसे- साबुन, शैम्पों, टॉवेल, कंघा, रुमाल, चादर आदि, को अलग रखना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। ग्राहकों की सुविधाओं का ध्यान रखें, क्योंकि इस समय अच्छे ग्राहक आने की संभावना है। आज स्वार्थी लोग आपको खुश करने के लिए चिकनी चुपड़ी बातें करेंगे, ऐसे लोगों से सचेत रहने की आवश्यकता है। बाहर का भोजन खाने से परहेज करना है। ग्रहीय स्थिति पेट में इंफेक्शन करा सकती है। बासी खाने से भी बचना चाहिए।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

विचारों में नकारात्मकता आ सकती है, इसलिए सकारात्मक सोच रखनी होगी। किसी भी काम में कॉन्फिडेंस कम न होने दें।यदि आप किसी भी प्रकार का कोई नशा करते हैं तो समय रहते अगर नहीं त्यागा गया, तो यह एक असाध्य रोग में फलित हो जाएगा। गरीब को कुछ दान अवश्य कर दें। उनकी शुभकामनाएं आपके बहुत काम आने वाली है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आपको यह देखना होगा कि आपके जीवन में कहीं अत्यधिक रूप से विलासिता का प्रभाव तो नहीं है। अगर ऐसी स्थिति है तो इसे सुधारना होगा। जिम्मेदारियों से नहीं भागना चाहिए। ऑफिस हो या घर जिम्मेदारी को भार समझने की भूल कतई न करें।परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य गड़बड़ है, तो उनकी देखरेख करें। यदि संभव हो तो उनकी सेवा करने का मौका नहीं छोड़ना चाहिए।

तुला राशि (Libra Horoscope)

ऑफिस में विषम परिस्थितियों के दौरान शांति के साथ कार्य करना चाहिए। महत्वाकांक्षा को कम रखें, समय आने पर स्वतः ही सभी परेशानियां दूर हो जाएंगे। इस समय कोई व्यक्ति आपकी बुराई करें, तो भी आपको उस व्यक्ति की तारीफ करनी चाहिए, ऐसा करने से आपके खिलाफ आपके खिलाफ बोलने वाले आपके मित्र हो जाएंगे। आपको गंभीरता के साथ आहार को संतुलित करना होगा, क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपका वजन बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

हर कार्य को देख सुनकर करें, क्योंकि लापरवाही आपकी छवि को खराब कर सकती है। किसी भी डॉक्यूमेंट पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। परीक्षा की तैयारी के लिए समय काफी अच्छा चल रहा है। लिख-लिखकर याद करने का अभ्यास करें। परिक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। हृदय रोग से ग्रसित व्यक्ति अपना रूटीन चेकअप अवश्य कराएं, क्योंकि हृदय से संबंधित समस्या होने की आशंका है। साथ ही बहुत गरिष्ठ भोजन करने से भी बचें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

ऑफिस में प्रमोशन पान के लिए यदि अन्य शिक्षा लेना चाहते हैं, तो इसके लिए यह समय उपयुक्त है। समय रहते एड्मिशन ले लेना चाहिए। धैर्य और विवेक के द्वारा अपने मन में आने वाले विचारों को फिल्टर करते रहना है। सकारात्मक सोच वाले मित्रों के साथ समय बिताए। धनु राशि वाले बच्चों के माता-पिता को यह ध्यान रखना होगा कि बच्चा कहीं कोई बुरी आदत न सीखे, उनकी संगत बिगड़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

ऑफिस में यदि कोई नया कार्य सीखने का मौका मिले, तो सीखने से चूंके नहीं । यह आपके प्रमोशन में सहायक साबित होगा।यदि पिता से संबंध मधुर न चल रहे हों तो उनसे ताल-मेल बना कर चलें। पिता की शुभकामनाएं आपके जीवन के प्रत्येक क्षेत्र के लिए बहुत जरूरी हैं। वाहन चलाते समय भी अपने कागज, लाइसेंस व अन्य जरूरी चीजों को भी साथ लेकर चलें। ताकि जांच के दौरान जुर्मना आदि भरना न पड़े।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज आलस्य आपको काम नहीं करने देगा। यदि इसका कारण कोई रोग है तो डॉक्टर की सलाह से जांच करानी चाहिए। इस समय ग्रहों की स्थिति अग्नि तत्व को बढ़ा रही है, इसलिए आहार में ठंडी चीजों का सेवन करें, और दिमाग भी ठंडा रखें। वर्तमान समय में जीवनसाथी का प्रतिनिधित्व करने वाला ग्रह आपको तनाव दे सकता है, इसलिए जीवन साथी को प्रसन्न रखें।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

यदि ऑफिस में विषम परिस्थितियां हैं तो पहले नए ऑफर की तलाश कर लेनी चाहिए, उसके बाद ही नौकरी छोड़ने का विचार मन में लाना होगा। किसी की जिम्मेदारी लेनी पड़े तो आगे बढ़ कर लें। आज आप किसी की मदद करेंगे तो भविष्य में आपको भी सहयोग होगा। बहनों के साथ संबंध मधुर बनाकर चलें, क्योंकि ग्रहीय स्थिति इस समय बहनों से विवाद कराने वाली चल रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री...'
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री...'
Jaipur News: जुमे की नमाज के दौरान हादसा, फिरदौस मस्जिद की दीवार गिरी, 21 नमाजी घायल
जयपुर: जुमे की नमाज के दौरान हादसा, फिरदौस मस्जिद की दीवार गिरी, 21 नमाजी घायल
Moradabad News: दिल दहला देने वाली वारदात, भाई ने बहन की चाकू से हत्या की, मां को भी किया घायल
मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, भाई ने बहन की चाकू से हत्या की, मां को भी किया घायल
टिहरी लेक फेस्टिवल में CM धामी का एडवेंचर अवतार, झील में जेट स्की का उठाया लुत्फ
टिहरी लेक फेस्टिवल में CM धामी का एडवेंचर अवतार, झील में जेट स्की का उठाया लुत्फ

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget