एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

राशिफल 5 जुलाई, 2019: जानिए, क्या कहता है आपका आज का राशिफल

राशिफल 5 जुलाई, 2019: आज जुलाई का पहला शुक्रवार है, आज का ये दिन आपके लिए कितना शुभ रहेगा और किन चीजों से आपको नुकसान पहुंच सकता है। ये सब जानने के लिए एक क्लिक में पढ़ें अपना आज का राशिफल

नई दिल्ली। 5 जुलाई दिन शुक्रवार, ये दिन आपके लिए क्या अच्छी और क्या बुरी खबर लेकर आया है। आज आपके लिए क्या कहना शुभ साबित होगा और किन चीजों से आपको नुकसान हो सकता है। ये सारी जानकारी आपको दी है आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने। तो पढ़ें अपना आज का राशिफल (5July Rashifal)

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि (Aries Horoscope)

आज काम करने में मन कुछ कम लगेगा। यदि घर का कार्य कई दिनों से पेंडिंग चल रहा है तो उसको निपटा सकते हैं। उसके लिए यदि आज, ऑफिस से छुट्टी लेनी पडे़ तो ले सकते हैं। आज सकारात्मक सोच रखते हुए, निराशा को पीछे ढकेलना होगा, तभी आप विजय पताका फहरा पाएंगे। सत्संग और सत्कर्म से अच्छे विचार का जन्म होगा। पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

ऑफिस में वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में काम करने का मौका मिले तो जरूर करना चाहिए, आपको उनसे मार्ग दर्शन मिलेगा। और नई नई चीजें भी सीखने को मिलेंगी। घर में बच्चों की भावनाओं को भी समझना बहुत जरूरी है। इस राशि के बच्चों के माता-पिता को उनके साथ बैठकर उनसे बात करनी चाहिए। बच्चों को अपने दिल की बात कहने का मौका दें। आज पौष्टिक डाइट को अधिक महत्व दें। कड़ी मेहनत करने के लिए आहार अच्छा लेना अनिवार्य है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

जो लोग शहर से बाहर न जाने के कारण प्रमोशन नहीं ले रहे हैं। उनको अपने इस निर्णय पर फिर से विचार करना चाहिए। क्योंकि यह समय स्थानांतरण के साथ-साथ उन्नति कारक भी है। आपको सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए। समाज से जुड़ी प्रत्येक गतिविधियों को जानना जरूरी है। जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि आपका वाहन पुराना हो चुका है और आप नए वाहन के लिए कुछ सोच रहे हैं तो इस ओर आगे बढ़ना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज दिमाग में उल्टे सीधे  विचारों आ सकते हैं। आपको इसके लिए भावनाओं में नहीं बहना है।  संयमित होकर चलने में ही फायदा है। अनुपयोगी काम करते हुए, अपने समय को बिल्कुल बर्बाद न करें। समय के मोल समझते हुए आपको इसका सदुपयोग करना होगा। आज इस राशि के बच्चों के साथ बैठ कर उनके अभिभावकों को संस्कारी बाते बतानी चाहिए। परंपराएं और संस्कार देने के लिए आज का दिन अच्छा है।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आपको टेक्नोलॉजी को मित्र बनाते हुए स्वयं को अपडेट करना चाहिए। साथ ही नयी नयी  टेक्नोलॉजी से संबंधित ज्ञान भी अर्जित करें। शत्रुओं की संख्या कम होती जाए इससे अच्छी क्या बात है। आपको गिले-शिकवे दूर करने के लिए संवाद करना प्रारम्भ करें। धीरे-धीरे आपको शुभ परिणाम प्राप्त होने लगेंगे। यदि आपको कई दिनों से आंखो में कोई दिक्कत हो रही है। तो चेकअप करा लीजिए। टालने की जरूर नहीं है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

बिजनेस बढ़ाने के लिए जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उन लोगों को सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं दिख रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी में जल्दबाजी न करें। बाजार के आकर्षण में न फंसे। अपनी आवश्यकता के अनुसार खरीदारी करें। यदि आपको नियमित रूप से बाहर का ही भोजन करना पड़ता है तो कम मिर्च-मसाले वाले भोजन ही आर्डर करें।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज आपका मुकाबला किसी और से नहीं बल्कि खुद से ही है। पहले के मुकाबले और अच्छा प्रदर्शन करना ही आपका लक्ष्य होना चाहिए। अभी तक आपने जो भी ज्ञान अर्जित किया है उस पर अहंकार न करें। बल्कि विनम्रता के साथ ज्ञान बांटना चाहिए। अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा। डेली रूटीन में एक्सरसाइज व योग को दिनचर्या में शामिल करा आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज यदि कोई इंटरव्यू है या फिर महत्वपूर्ण मीटिंग जिसमें आपके बिगबॉस हों तो आत्मबल मजबूत रखा होगा। अज्ञात भय के प्रभाव में नहीं आना चाहिए। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। ऑफिस में टीम वर्क के साथ काम करना होगा। प्लानिंग के साथ काम करने में आपको लाभ होगा। जो व्यापारी योग, शारीरिक विज्ञान, खेल, जिम से संबंधित उत्पादों का काम करते हैं उनकों अच्छा मुनाफा हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज एक बात ध्यान रखनी है कि  यदि बॉस कोई बात आपसे कहें तो उसको नोट कर लीजिए। आज ऑफिस में तेजी के साथ काम करना होगा। आज थोड़ा समय लगातार होने वाली गलतियों के कारण को खोजने में लगाना होगा। उसका सुधार करते ही आपकी गुणवत्ता में वृद्धि होगी। यदि आपने कर्ज ले रखा है तो अब अपने सिर से इस बोझ को जल्दी उतारने की प्लानिंग करनी होगी। कर्ज समाप्त करने से तनाव में काफी कमी आएगी।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

ऑफिस में आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है जिसको आपने पहले कभी न किया हो। लेकिन संकोच न करें, इसे बहुत अच्छे तरीके से आप कर लेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। धर्म के काम में कुछ श्रमदान व अर्थदान  करना उपयुक्त रहेगा। परिवार में बड़े लोग यदि आपसे कटु वचन बोल दें तो उसका प्रतिउत्तर कटुता से कतई न दें। मौन रहने में ही फायदा है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज काम बहुत है और मेहनत भी खूब करनी होगी। पूरी लगन के साथ काम पर फोकस करिए। अगर कुछ काम न बनें तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऑफिस में उच्चाधिकारियों की प्रत्येक बात को गंभीरता से सुनें। ऐसा करने से आप बॉस की गुडबुक में आ जाएंगे। अंतरिक्ष में ग्रहों की स्थिति परिवार में कलह करा सकती है। घर का माहौल अच्छा रखना होगा। पारिवारिक सदस्यों के आपसी मनमुटाव को भी दूर करना होगा।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

ऑफिस में आपकी छवि एक मेहनती और ईमानदार व्यक्ति की है। यही आपका सबसे बड़ा गुण है। आज इस छवि को बना कर रखना होगा। आज यदि आपके छोटे भाई-बहन पढ़ाई या करियर में मार्गदर्शन आपसे चाहते हैं तो उनका मार्गदर्शन अवश्य करें। सेहत अच्छी रहे इसके लिए दिनचर्या, खान-पान सभी कुछ महत्वपूर्ण होता है। आपको भी इन सब चीजों पर ध्यान देना होगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में भारी बारिश के बीच CM योगी के सख्त निर्देश, 24 घंटे में मुआवजा, इलाज में न हो लापरवाही
यूपी में भारी बारिश के बीच CM योगी के सख्त निर्देश, 24 घंटे में मुआवजा, इलाज में न हो लापरवाही
UP Politics: यूपी विधानसभा चुनाव में 132 सीटों पर लागू होगा महिला आरक्षण! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
यूपी विधानसभा चुनाव में 132 सीटों पर लागू होगा महिला आरक्षण! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
तमिलनाडु में MK स्टालिन की हार पर राजा भैया का बड़ा निशाना- 'सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले...'
तमिलनाडु में MK स्टालिन की हार पर राजा भैया का बड़ा निशाना- 'सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले...'
बंगाल में BJP की जीत पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने जताई आशंका, कहा- 'डर है कि कहीं...'
बंगाल में BJP की जीत पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने जताई आशंका, कहा- 'डर है कि कहीं...'

वीडियोज

West Bengal New CM Update: बंगाल का अगला सीएम कौन?! | Suvendu Adhikari
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’?
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’? | UP Election 2027
West Bengal Election Results: BJP का 'नया बंगाल'ऐसा होगा? | TMC VS BJP | Mamata Banerjee
West Bengal New CM Update: बंगाल का अगला सीएम कौन?! | Suvendu Adhikari | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बर्दाश्त नहीं करेंगे...' ईरान के ड्रोन अटैक में तीन भारतीय हुए घायल तो गुस्से में भारत, जारी की चेतावनी
'बर्दाश्त नहीं करेंगे...' ईरान के ड्रोन अटैक में तीन भारतीय हुए घायल तो गुस्से में भारत, जारी की चेतावनी
Punjab Politics: 'अरविंद केजरीवाल को अगला सरप्राइज उम्मीद से जल्दी मिलेगा' कांग्रेस नेता के दावे ने बढ़ाई AAP की टेंशन
'अरविंद केजरीवाल को अगला सरप्राइज उम्मीद से जल्दी मिलेगा' कांग्रेस नेता के दावे ने बढ़ाई AAP की टेंशन
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
Share Market: शुरुआती झटके बाद संभल रहा बाजार, 152 अंक गिरकर कारोबार कर रहा सेंसेक्स, निफ्टी 51 अंक नीचे
शुरुआती झटके बाद संभल रहा बाजार, 152 अंक गिरकर कारोबार कर रहा सेंसेक्स, निफ्टी 51 अंक नीचे
1700 करोड़ की मालकिन अनन्या बिड़ला की Met Gala में धमाकेदार एंट्री, सिल्वर आर्मर चर्चा में
1700 करोड़ की मालकिन अनन्या बिड़ला की मेट गाला में धमाकेदार एंट्री, सिल्वर आर्मर चर्चा में
IPL में पहला विकेट लेने के बाद रघु शर्मा ने निकाली पर्ची, 'जय श्री राम' के साथ क्या था इमोशनल मैसेज?
IPL में पहला विकेट लेने के बाद रघु शर्मा ने निकाली पर्ची, 'जय श्री राम' के साथ क्या था इमोशनल मैसेज?
Vitamin D Deficiency: क्या बिना बात रहता है बदन दर्द और खराब मूड, कहीं इस विटामिन की कमी से तो नहीं हो रहा ऐसा?
क्या बिना बात रहता है बदन दर्द और खराब मूड, कहीं इस विटामिन की कमी से तो नहीं हो रहा ऐसा?
अपनी फसल में वैल्यू एडिशन कर बनाओ ब्रांड, किसान ऐसे शुरू कर सकते हैं डायरेक्ट सेलिंग
अपनी फसल में वैल्यू एडिशन कर बनाओ ब्रांड, किसान ऐसे शुरू कर सकते हैं डायरेक्ट सेलिंग
Embed widget