एक्सप्लोरर

मेरठ: प्रधानी चुनाव को लेकर खूनी रंजिश, ईंट से पीट-पीटकर शख्स की हत्या

मेरठ के हस्तिनापुर के एक गांव में शख्स की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मेरठ, एबीपी गंगा। मेरठ के हस्तिनापुर के मानपुर गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर खूनी रंजिश देखने को मिली है। यहां शराब पार्टी के दौरान एक शख्स की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मृतक के शव को उसके घर के पास फेंक गए। सुबह शव बरामद होने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक का नाम पूरन चंद था। दरअसल, मानपुर में 6 जुलाई को प्रधान का चुनाव होना है। चुनाव में गुरमीत और मेजर एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव का रहने वाला 47 वर्षीय किसान पूरन चंद गुरमीत का समर्थक था। पूरन के परिजनों ने बताया कि रात करीब आठ बजे पूरन मेजर पक्ष के समर्थक ओम प्रकाश, जग्गू और नीटू के साथ घर से चला गया था। रात को सभी लोगों ने ओम प्रकाश के घर में बैठकर शराब पी। शराब खत्म होने पर ओम प्रकाश और बाकि लोगों ने पूरन चंद को मेजर के घर शराब लाने के लिए भेजा। मेरठ: प्रधानी चुनाव को लेकर खूनी रंजिश, ईंट से पीट-पीटकर शख्स की हत्या

पूरन जब मेजर के घर पहुंचा तो उसने शराब देने से इन्कार कर दिया। पूरन चंद ने ये बात ओम प्रकाश को बताई। जिसके बाद ओमप्रकाश और बाकियों ने पूरन चंद पर शराब अकेले पी जाने का आरोप लगा दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। ओम प्रकाश समेत तीन लोगों ने ईंट से पीट-पीटकर पूरन को मौत के घाट उतार दिया और उसके शव को फेंककर फरार हो गए। गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे ग्रामीणों ने बीच सड़क पर खून से लथपथ पूरन चंद का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी के बाद एसपी देहात अविनाश पांडे सहित दो थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाते हुए शांत किया। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget