एक्सप्लोरर

हरिद्वार: मामूली विवाद के बाद पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर फरार हुआ आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

हरिद्वार के रोशनाबाद गांव में महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है. वारदात के बाद आरोपी फरार है.

Murder in Haridwar: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. आरोप है कि युवक ने गला रेतकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इस हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

हत्या का खौफनाक मंजर रोशनाबाद गांव में देखने को मिला है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राजकुमारी थी. राजकुमारी यहां किराए के मकान में रह रही थी. राजकुमारी मूल रूप से लखीमपुर खीरी की रहने वाली थी. महिला का शव रोशनाबाद के एक होटल के पास सड़क किनारे पड़ा मिला. राजकुमारी का पति राजेश (27) अलग मकान में रहता था. महिला काफी समय से अकेली रह रही थी. राजकुमारी के दो छोटे बच्चे भी हैं.

मृतका के भाई ने बताया सच!
पुलिस ने हत्या के मामले में मृतका के भाई से पूछताछ की है. मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन राजकुमारी और उसके पति राजेश के बीच किसी बात को लेकर कुछ कम समय से मनमुटाव चल रहा था. इसी वजह से दोनों अलग रह रहे थे. राजेश उसकी बहन को खर्चा भी नहीं दे रहा था. इसका पता चलने पर वह दोनों के बीच चल रहे मनमुटाव को समाप्त कराने के लिए आया था. उसने राजेश को फोन कर अपने बहन के कमरे पर बुलाया, जब राजेश उसकी बहन राजकुमारी के कमरे पहुंचा जहां पर दोनों के बीच विवाद लेकर बातचीत शुरू हुई.

राजेश तैश में आ गया और गाली-गलौज करने लगा. फिर राजेश ने तेज धारदार हथियार निकाल कर उसको मारने का प्रयास किया जिस पर वह अपनी जान बचाने के लिए कमरे से बाहर की ओर दौड़ा, लेकिन राजेश उसको पकड़ नहीं सका और वापस लौटते ही पीछे आ रही बहन का गला रेतकर हत्या कर फरार हो गया. पुलिस ने हत्या के आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें:

आज अयोध्या का दौरा कर सकते हैं सीएम योगी, रामलला के दर्शन करेंगे

अयोध्या: हनुमानगढ़ी में बम की फर्जी सूचना से हड़कंप, नशे में कॉल करने वाला शख्स गिरफ्तार

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget