एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद में ऑनर किलिंग: घर से भागे प्रेमी जोड़े को बहाने से बुलाया, बेटी के साथ युवक की भी गला दबाकर हत्या

फिरोजाबाद में एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी. दोनों की हत्या के बाद शवों को यमुना नदी में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

Double Murder in Firozabad: यूपी के फिरोजाबाद जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रमी की गला दबाकर हत्या कर दी. दोनों की हत्या कर शवों को नदी में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. 

दरसअल, ये मामला थाना सिरसागंज के गांव जहांगीर पुर का है. 20 वर्षीय उत्तम यादव और 19 वर्षीय नेहा का घर आस-पड़ोस में था. दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई. उत्तम और नेहा दोनों ही एक दूसरे को मोहब्बत करते थे. हालांकि दोनों के घरवाले उनके रिश्ते के खिलाफ थे. उत्तम और नेहा परिजनों से दूर अपने घर से भाग गए. हालांकि दोनों के परिजन उन्हें ढूंढकर घर ले आए और समझौता हुआ कि दोनों आपस में नहीं मिलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

31 जुलाई को एक बार फिर दोनों घर से भागकर दिल्ली चले गए. नेहा के पिता देवीराम ने किसी तरह उनके ठिकाने का पता लगा लिया. देवीराम एक जुलाई को अपने भाई और अन्य रिश्तेदारों के साथ दिल्ली पहुंचा और वहां से दोनों को अपने घर ले आया. बताया जा रहा है कि देवीराम ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं माने. इसके बाद देवी राम ने दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी और शवों को यमुना नदी में फेंक दिया. 

उत्तम का पता नहीं चलने पर उसके पिता शुगर सिंह ने 12 अगस्त को थाना सिरसागंज में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन बाद में उसे पता लगा कि उसके बेटे का अपहरण हुआ है. उसने नेहा के पिता देवीराम और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया. जांच में पता चला कि देवीराम गायब है और उसका फोन भी बंद है. देवीराम ने जब अपना फोन चालू किया तो पुलिस ने ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया. 

पूछताछ में देवीराम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. नेहा और उत्तम के शव अभी नहीं मिल पाए हैं. गोताखोरों की टीम दोनों के शवों को तलाश रही है. 

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बने 'इंडियन आइडल 12' के विनर पवनदीप राजन, सीएम धामी ने किया ऐलान

Ujjwala Yojana: यूपी में उज्ज्वला 2.0 का आगाज, सीएम योगी ने किया योजना का शुभारंभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget