एक्सप्लोरर

कानपुर: रिक्शा चालक को सरेआम पीटती रही भीड़, जबरन लगवाए 'जय श्री राम' के नारे

कानपुर में मुस्लिम रिक्शा चालक की भीड़ ने पिटाई की है. भीड़ ने रिक्शा चालक से जबरन जय श्री राम के नारे भी लगवाए. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है.

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में जबरन 'जय श्री राम' का नारा लगवाते हुए एक मुस्लिम रिक्शा चालक की कुछ लोगों द्वारा कथित पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटना के वीडियो में कुछ लोग एक मुस्लिम रिक्शा चालक की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान वे उससे कथित रूप से 'जय श्री राम' का नारा लगाने को कह रहे हैं.

वीडियो में रिक्शा चालक की बच्ची हमलावरों के आगे अपने पिता को छोड़ देने की मिन्नतें करती गिड़गिड़ाती नजर आ रही है, बाद में कुछ पुलिसकर्मी उस रिक्शा के चालक को अपनी जीप से ले जाते नजर आ रहे हैं. फुटेज में यह भी दिखाया गया है कि पुलिस की मौजूदगी में भी हमलावर रिक्शा चालक को पीट रहे हैं.

कानपुर की पुलिस उपाधीक्षक (दक्षिणी) रवीना त्यागी ने बताया कि यह घटना बुधवार को कानपुर के बर्रा इलाके में रामगोपाल क्रॉसिंग के पास कच्ची बस्ती में घटित हुई है. उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जा रही है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में शामिल किसी भी संगठन या व्यक्ति का नाम नहीं लिया है.

वारदात के शिकार हुए ई-रिक्शा चालक ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए उसे मारने पीटने लगे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने हमलावरों के चंगुल से उसे बचाया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़ित ई-रिक्शा चालक के एक रिश्तेदार का उसके बहुसंख्यक पड़ोसियों के खिलाफ जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा है और पिछली जुलाई में इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

ये भी पढ़ें:

Flood in UP: सीएम योगी ले रहे हैं बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा, आज करेंगे बलिया और गाजीपुर का दौरा

औरैया: चलती ट्रेन में महिला पर एसिड अटैक कर फरार हुए तीन आरोपी, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बनाई टीमें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget