एक्सप्लोरर

चित्रकूट : बच्ची की कुल्हाड़ी से हत्या कर कुएं में फेंका शव, रेप की आशंका

बताया जा रहा है कि बच्ची शाम को खेत की रखवाली कर रही थी। बच्ची के परिजनों और पुलिस ने उसके साथ बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई है।

चित्रकूट, भाषा। चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां खंडेहा गांव में मंगलवार शाम एक बच्ची की कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी शख्स ने बच्ची के शव को कुएं में फेंक दिया और फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची शाम को खेत की रखवाली कर रही थी। बच्ची के परिजनों और पुलिस ने उसके साथ बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई है।

चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बताया कि नौ साल की बच्ची होली मनाने के बाद अपनी मां के साथ खेत की रखवाली करने गयी थी, लेकिन शाम साढ़े पांच बजे के करीब मां उसे खेत की रखवाली के लिए अकेले वहीं छोड़कर वापस घर चली आयी, तभी अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी और शव बगीचे के पास बने कुएं में फेंककर फरार हो गया है।

उन्होंने बताया कि देर शाम बच्ची के घर वापस न लौटने पर उसकी तलाश करने परिजन खेत गए, तब कुएं में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। एसपी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। एक सवाल के जवाब में एसपी ने कहा कि बलात्कार या बलात्कार की कोशिश करने के बाद हत्या की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget