एक्सप्लोरर

गोरखपुर: 12वीं के छात्र ने बनाया ईको-फ्रेंडली ट्रैक्टर, 3 घंटे में जोतता है एक एकड़ खेत, चार्जिंग की भी जरूरत नहीं

तीन घंटे में एक एकड़ खेत जोतने वाला ये ट्रैक्‍टर चार्ज होने के साथ पूरी तरह से ईको-फ्रेंडली भी है. राहुल तीन साल से लगातार इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में पहला स्‍थान हासिल कर रहे हैं.

गोरखपुर. कुछ कर गुजरने का जज्‍बा हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं होता है. गोरखपुर के युवा वैज्ञानिक राहुल पर ये बात एकदम सटीक बैठती है. लगातार आविष्कार कर राहुल सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं. उन्होंने कुछ महीने पहले ही बैटरी से चलने वाली साइकिल बनाकर लोगों का ध्‍यान खींचा था. वहीं, अब बैटरी से चलने वाले ट्रैक्‍टर ने इंडिया इंटरनेशल साइंस फेस्टिवल में पहला स्‍थान हासिल किया है. तीन घंटे में एक एकड़ खेत जोतने वाला ये ट्रैक्‍टर चार्ज होने के साथ पूरी तरह से ईको-फ्रेंडली भी है.

12वीं के छात्र हैं 16 वर्षीय राहुल महराजगंज जिले के सिसवा बाजार के बीजापार आसमान छपरा गांव के रहने वाले 16 वर्षीय राहुल सिंह गोरखपुर के एबीसी पब्लिक स्‍कूल दिव्‍यनगर में 12वीं के छात्र हैं. वे मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय के डिजाइन इनोवेटर एण्‍ड इंक्‍यूशन सेंटर में इनोवेटर हैं. यहां पर रिसर्च और पढ़ाई करते हैं. वे तीन साल से लगातार इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में पहला स्‍थान हासिल कर रहे हैं. साल 2018 में रोटी मेकर, 2019 में बैटरी से चलने वाली इको-फ्रेंडली साइकिल और 2020 में कोविड-19 काल में ऑनलाइन हुए इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में उन्‍होंने बैटरी चालित ट्रैक्‍टर बनाकर पहला स्‍थान हासिल किया है.

ईको-फ्रेंडली है राहुल का बनाया ट्रैक्टर राहुल बताते हैं कि ये ट्रैक्‍टर पूरी तरह से ईको-फ्रैंडली है. बैटरी से चलने की वजह से इसमें आवाज नहीं होती है. साथ ही इसमें ईधन का प्रयोग भी नहीं होता, जिस वजह से वायु प्रदूषण से भी ये पूरी तरह से मुक्‍त है. उन्‍होंने बताया कि 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाले इस ट्रैक्‍टर से 3 घंटे में एक एकड़ खेत की जुताई की जा सकती है. राहुल ने इसकी बैटरी और मोटर भी खुद ही बनाया है. वे बताते हैं कि इसकी बैटरी को चार्ज करने की जरूरत नहीं है. वो ट्रैक्‍टर के चलने के साथ ही खुद चार्ज होती रहेगी.

डेढ़ लाख रुपये का खर्चा राहुल के पिता किसान हैं. खेत की जुताई के समय ट्रैक्‍टर और उसमें लगने वाले ईधन के खर्च को देखने के बाद उनके मन में ईको-फ्रेंडली ट्रैक्टर बनाने का विचार आया था. वे बताते हैं कि इसे बनाने में 1.5 लाख रुपए का खर्च आया है. राहुल अब इस तैयारी में है कि ज्यादा ट्रैक्टर बनाकर वो इसे किसानों के लिए कम कीमत पर उपलब्ध करा सके. गोरखपुर: 12वीं के छात्र ने बनाया ईको-फ्रेंडली ट्रैक्टर, 3 घंटे में जोतता है एक एकड़ खेत, चार्जिंग की भी जरूरत नहीं

ट्रैक्टर में इंडीकेटर, पावर स्टेयरिंग हेडलाइट भी हैं राहुल ने इस ट्रैक्टर में चार इंडीकेटर भी लगाए हैं. इसके साथ ही इसमें दो हेडलाइट है. जो अंधेरे में भी खेत को जोतने में भी मदद करेगी. इसके साथ ही उन्‍होंने इसमें पावर स्‍टेयरिंग लगाया है जिससे ट्रैक्‍टर हल्‍का चले. एक स्विच की मदद से इसे आगे या पीछे भी किया जा सकता है. यही नहीं इस ट्रैक्‍टर में गेयर लगाने की जरूरत भी नहीं है. इसकी बैटरी आगे की तरफ बोनट के नीचे रखी गई है. इसके साथ ही उसे ठंडा रखने के लिए चार पंखे भी अंदर लगे हैं. इसका वजन सवा क्विंटल के करीब है. राहुल ने बताया कि उनके कोऑर्डिनेटर प्रो. ज्‍यूस सर और वीसी प्रो. जेपी पाण्‍डेय का काफी सहयोग मिला है. इस प्रोजेक्‍ट को तैयार करने के लिए उन्‍हें यूपीसीएसटी से फंड भी मिला है.

ये भी पढ़ें:

Weather Updates: यूपी-उत्तराखंड में अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट, बारिश और बर्फबारी से गिरेगा पारा

मथुरा: ब्रिटेन से आए 14 यात्रियों की हुई पहचान, जांच के बाद आइसोलेशन में भेजे गए 6 लोग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget