एक्सप्लोरर

नोएडा: इस साल कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए सामने, अबतक 91 लोगों की मौत

नोएडा के विभिन्न अस्पतालों में 544 मरीजों का अब भी उपचार चल रहा है. पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 36 मरीज उपचार के बाद ठीक हुए हैं.

नोएडा: जनपद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार को इस साल कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 97 मामले सामने आए वहीं बीमारी से ठीक हुए 36 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई. जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित 97 मरीज मिले हैं. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 36 मरीज उपचार के बाद ठीक हुए हैं.

दोहरे ने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 544 मरीजों का अब भी उपचार चल रहा है. उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 के कुल 26,481 मामले सामने आए जिनमें से 25,845 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं, संक्रमण की वजह से अब तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने और साफ-सफाई का ध्यान रखने और जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलने की अपील की.

यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और पिछले 24 घंटे में चार हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, वहीं संक्रमण से 31 लोगों की मौत हुई है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी है. इस कड़ी में मुख्‍य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को कोविड-19 रोगियों और उनके संपर्कों की सतत निगरानी के लिए आदेश जारी किया है.

यह भी पढ़ें-

सीएम योगी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, कहा- सावधानी बरतें लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget