एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर टिप्पणी से आहत लोगों का दलितों के घर पर हमला, 8 लोग हिरासत में

आरोप है कि ब्राह्मण समुदाय के कई लोगों ने लाठी-डंडे और हथियार से लैस होकर दलित समुदाय के छह घरों पर धावा बोल दिया। इस उपद्रव में दलित समुदाय की महिलाओं और पुरूषों के साथ जमकर मारपीट की गई, जिसमें महिलाएं और पुरुष घायल हो गए।

नोएडा, (भाषा)। दलित समुदाय के एक युवक द्वारा फेसबुक पर ब्राह्मण समुदाय की एक लड़की को अपमानित करने से संबंधित पोस्ट किये जाने को लेकर थाना जेवर क्षेत्र के चिरौली गांव में रविवार रात को जमकर उपद्रव होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ब्राह्मण समुदाय के कई लोगों ने लाठी-डंडे और हथियार से लैस होकर दलित समुदाय के छह घरों पर धावा बोल दिया। इस उपद्रव में दलित समुदाय की महिलाओं और पुरूषों के साथ जमकर मारपीट की गई, जिसमें महिलाएं और पुरुष घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर एसपी ग्रामीण भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया, ‘थाना जेवर क्षेत्र के चिरौली गांव में रहने वाले एक दलित युवक ने रविवार रात को अपने फेसबुक एकाउंट पर ब्राह्मण समुदाय की एक लड़की के प्रति अशोभनीय पोस्ट डाल दिया। इस बात से उत्तेजित ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने दलित समुदाय के छह घरों पर रविवार रात को लाठी-डंडों और हथियार से लैस होकर हमला कर दिया।’ एसपी ने बताया, ‘घटना में दलित समुदाय के करण सिंह, प्रवीन, फकीरचंद, रोबिन, श्रीमती राजवती, श्रीमती सुमन लता, श्रीमती सहित कई महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ एसपी ने बताया, ‘इस मामले में थाना जेवर में तैनात दरोगा विजय ने 24 लोगों के खिलाफ हरिजन उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इस घटना के चलते जेवर क्षेत्र में तनाव का माहौल है घटना से भयभीत चिरौली गांव में रहने वाले दलित समुदाय के कुछ लोग गांव छोड़कर कहीं और चले गए हैं। स्थिति को ध्यान में रखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget