एक्सप्लोरर

UP: पंचायत चुनाव में खाली रह गये पदों के लिये हुआ 64.74 फीसदी मतदान, कल होगी मतगणना

यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त रह गये पदों के लिये शनिवार को मतदान हुआ. राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के मुताबिक, इस दौरान 64.74 फीसदी वोटिंग हुई.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त रह गए पदों के निर्वाचन हेतु शनिवार को प्रदेश के 73 जिलों में बनाये गए 8321 पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ. अब यहां वोटों की गिनती 14 जून को होगी. 73 जिलों में शनिवार हुए मतदान में कुल 64.74 प्रतिशत मतदान हुआ. प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के मुताबिक, रिक्त रह गए पदों पर निर्वाचन की अधिसूचना बीती 31 मई को जारी की गई थी. रिक्त पदों के निर्वाचन के लिए 253036 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिसमें ग्राम प्रधान के 26, 1 सदस्य जिला पंचायत, 44 सदस्य क्षेत्र पंचायत और 206941 सदस्य ग्राम पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हुए थे. जिला पंचायत सदस्य के रिक्त 07 पदों हेतु कुल 72 नामांकन प्राप्त हुए थे जिनमें से 6 नामांकन पत्र रद्द होने और 5 नाम वापसी और एक सदस्य जिला पंचायत निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद रिक्त पदों के लिये जनपद रायबरेली में 02, उन्नाव, लखीमपुर खीरी वाराणसी और बदायूं में एक-एक पद हेतु मतदान कराया गया है. 

इन पदों के लिये हुआ मतदान

वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त 186 पदों हेतु 665 नामांकन प्राप्त हुए थे. जिनमें 31 नामांकन रद्द होने एवं 73 उम्मीदवारों द्वारा अपने नामांकन वापस लिए गए थे और 44 सदस्य क्षेत्र पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हो जाने के बाद 137 पदों पर मतदान हुआ.

वहीं, ग्राम प्रधान के रिक्त 156 पदों के लिये 714 नामांकन दाखिल हुए थे जिसमें 8 नामांकन रद्द होने और 97 नाम वापसी तथा 26 निर्विरोध निर्वाचित हो जाने के बाद 129 पदों पर आज मतदान कराया गया है. जबकि, श्रावस्ती के सिरसिया ब्लाक के ग्राम पंचायत रामपुर देवमन और खैरी तराई में कोई नामांकन प्राप्त न होने के कारण ये पद अभी भी रिक्त रह गए हैं. 

वहीं, 2,27,504 ग्राम पंचायत सदस्य या पंच के रिक्त पदों हेतु 2,51585 नामांकन प्राप्त हुए थे जिसमे 7405 नामांकन रद्द होने एवं 7,044 उम्मीदवारों के नाम वापसी के बाद 2,06941 सदस्य ग्राम पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. 14,179 रिक्त पदों पर आज मतदान कराया गया. अभी भी ग्राम पंचायत सदस्य के 6384 पदों पर कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है और ये अभी भी रिक्त रह गए हैं.

दो जिलों में नहीं हुई वोटिंग

प्रदेश में केवल ललितपुर और कासगंज जिले में रिक्त पदों के लिए कोई वोटिंग नहीं हुई इसके अलावा सभी 73 जिलों में वोट डाले गए. वोटों की गिनती 14 जून को होगी और इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की तैयारियां तेज हो जाएंगी. माना जा रहा है कि, 20 जून के आसपास जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो सकती है और यह चुनाव 12 जुलाई से पहले करा लिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें.

रोक के बावजूद गंगा में धड़ल्ले से जारी है मछलियों का शिकार, हैरान करने वाली है ये बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget