एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश: कोविड-19 से 59 और लोगों की मौत, संक्रमण के 5325 नए मामले

यूपी में रविवार को कोरोना संक्रमण के पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आये. अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में रिकवरी रेट 70 फीसदी से ऊपर पहुंच गया है.

लखनऊ, एजेंसी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 59 और लोगों की मौत होने के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 2926 हो गया. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को यहां बताया कि 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 59 और लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि राज्य में इस संक्रमण से अब तक 2926 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. उन्होंने बताया कि राज्य में इस संक्रमण से होने वाली मौतों का प्रतिशत 1.56 है.

प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमण के 5325 नए मामले सामने आए हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या 49,242 है और अब तक 1,35,613 संक्रमित लोग पूरी तरह ठीक हो कर घर जा चुके हैं. इस तरह लोगों के ठीक होने का प्रतिशत अब बढ़कर 72.21 हो गया है.

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को सबसे ज्यादा 1,30,445 नमूनों की जांच की गई. अब तक कुल 45,51,619 नमूनों की जांच की जा चुकी है. प्रयोगशालाओं को जिलों के द्वारा कल लगभग 40000 नमूने जांच के लिए भेजे गए. उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 62,744 कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित की जा चुकी हैं, जिनके माध्यम से 6,72,275 लक्षणात्मक व्यक्तियों की पहचान की गई है.

प्रसाद ने बताया कि अगस्त के महीने में पॉजिटिविटी का प्रतिशत 4.9% है. उन्होंने कहा, ‘‘हम लगातार पांच के नीचे चल रहे हैं.’’

ये भी पढ़ें.

अयोध्या: मंदिर निर्माण के लिए भूमि के विस्तारीकरण का काम शुरू, एलएंडटी को सौंपी गई जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर में कोरोना संक्रमित तीन मरीज लापता, नमूना संग्रह के दौरान दी थी गलत जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लिफ्ट मांगी, फिर मिली मौत! 19 साल की कांति हत्याकांड का खुलासा, 2 गिरफ्तार
लिफ्ट मांगी, फिर मिली मौत! 19 साल की कांति हत्याकांड का खुलासा, 2 गिरफ्तार
महोबा में Gen Alpha का प्रदर्शन, 500 मीटर सड़क के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे बच्चे
महोबा में Gen Alpha का प्रदर्शन, 500 मीटर सड़क के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे बच्चे
मुरादाबाद में 2500 रुपये के लिए दोस्त बना हत्यारा, खेत में मिला युवक का शव
मुरादाबाद में 2500 रुपये के लिए दोस्त बना हत्यारा, खेत में मिला युवक का शव
नकली-मिलावटी दवाओं पर योगी सरकार का शिकंजा, लाइसेंस से सप्लाई चेन तक कड़ी निगरानी
नकली-मिलावटी दवाओं पर योगी सरकार का शिकंजा, लाइसेंस से सप्लाई चेन तक कड़ी निगरानी

वीडियोज

'मछली भोज' में 27 का सियासी 'कांटा'!
शिक्षा, परीक्षा की लड़ाई...आरक्षण तक कैसे आई?
मछली भोज पर आमने-सामने CM Yogi और Ajay Rai
मछली भोज के पीछे क्या है खेल?
चंद घंटों की बारिश से वाहनों की थमी रफ्तार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी का लाया निजी संदेश', पुतिन से मुलाकात में बोले जयशंकर
'PM मोदी का लाया निजी संदेश', पुतिन से मुलाकात में बोले जयशंकर
सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश
सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश
'मेरी गर्लफ्रेंड हैं...', पाखी हेगड़े से डायरेक्टर की गंदी डिमांड पर भिड़ गए थे निरहुआ
'मेरी गर्लफ्रेंड हैं...', पाखी हेगड़े से डायरेक्टर की गंदी डिमांड पर भिड़ गए थे निरहुआ
नाइट क्लब विवाद, ब्रायडन कार्स की इंग्लैंड से छुट्टी, हथकड़ी में आए थे नजर
नाइट क्लब विवाद, ब्रायडन कार्स की इंग्लैंड से छुट्टी, हथकड़ी में आए थे नजर
ध्रुव जुरेल के टैटू पर फिदा हुए शिवराज सिंह चौहान, शेयर किया वीडियो
ध्रुव जुरेल के टैटू पर फिदा हुए शिवराज सिंह चौहान, शेयर किया वीडियो
'मैं राजनीति से संन्यास…', TMC में बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान
'मैं राजनीति से संन्यास…', TMC में बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान
आरक्षण का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं दलित परिवार से आता हूं, मेरे पिता...'
आरक्षण का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं दलित परिवार से आता हूं, मेरे पिता...'
CJP ने दिल्ली में मार्च का किया ऐलान, कहा- 'एक महीने से सरकार...'
अभिजीत दीपके की CJP ने दिल्ली में मार्च का किया ऐलान, क्या है मांग?
Embed widget