एक्सप्लोरर

50 किलो चांदी लूटने के लिए स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने रची बड़ी साजिश, नहीं मिला लुटेरों का सुराग

कारीगरों को टक्कर मारने के बाद बदमाश 50 किलो चांदी लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के भागते ही घायलों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।

आगरा, एबीपी गंगा। आगरा-मथुरा की सीमा पर स्थित कैलाश गांव के पास स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बाइक सवार चांदी कारीगरों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। कारीगरों को टक्कर मारने के बाद बदमाश 50 किलो चांदी लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के भागते ही घायलों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पुलिस टीम ने घायलों को आगरा के रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस लूटी हुई चांदी की कीमत करीब आठ लाख रुपये मान रही है।

आगरा जा रहे

हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव घड़ी खेलिया निवासी बच्चू सिंह पुत्र रामभरोसे और लोचन सिंह पुत्र रघुवीर सिंह चांदी के आभूषण बनाने के कारीगर हैं। दोनों चांदी के गहने तैयार कर बाइक से आगरा जा रहे थे। अक्सर ही वह बाइक से आगरा से चांदी लाकर उसके आभूषण बनाकर इसी तरह बाइक से आगरा दे आते हैं। मंगलवार को जब दोनों कारीगर बलदेव-आगरा मार्ग स्थित कैलाश गांव के पास से गुजर रहे थे तो पीछे से आई स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गए। इसमें बच्चू को ज्यादा चोट आई है।

50 किलो चांदी लूटने के लिए स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने रची बड़ी साजिश, नहीं मिला लुटेरों का सुराग

फरार हुए बदमाश

स्कॉर्पियो के साथ एक बजाज डिस्कवर भी चल रही थी, जिस पर दो युवक सवार थे। कारीगरों के गिरने के बाद डिस्कवर सवार युवकों ने चांदी से भरे बैग को स्कॉर्पियो में रखा और आगरा की ओर भाग गए। सूचना पर एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक बलदेव सुनील कुमार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र की पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी भी की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget