एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: उधम सिंह नगर में कोरोना का कहर, एक ही वार्ड से 41 लोग कोरोना संक्रमित

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में कोरोना के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ी है. यहां सितारगंज इलाके से 41 लोग संक्रमण की चपेट में आ गये. आपको बता दें कि इस क्षेत्र से 111 लोगों के सैंपल लिये गये थे, जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई.

उधमसिंह नगर. उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है. उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है. ताजे मामले में एक बार फिर कंटेनमेंट जोन वार्ड नंबर 5 सितारगंज से 41 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. जिसके बाद प्रशासन सभी संक्रमित लोगों को कोरोना केयर सेंटर रुद्रपुर में आइसोलेट कराने को लेकर जुटा है. वहीं, वार्ड नंबर 5 में अभी तक 73 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं.

सितारगंज में पूर्व में एक आशा कार्यकर्ती के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद जहां सितारगंज के वार्ड नंबर 5 को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था. वहीं, 21 तारीख को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 98 लोगों की ली गई सेम्पलिंग में से 32 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे. जबकि, 22 तारीख को ली गई 111 लोगों की सैंपलिंग रिपोर्ट में से 41 लोग फिर से कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद सितारगंज नगर में हड़कंप मच गया है.

111 लोगों के लिये गये सैंपल

सितारगंज सीएससी के चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश आर्य ने मीडिया को बताया कि 22 तारीख को 111 लोगों की वार्ड नंबर 5 से सेंपलिंग ली गई थी जिसमें रविवार को आई रिपोर्ट में 41 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. जिन्हें स्थानीय प्रशासन की मदद से रुद्रपुर कोरोना केयर सेंटर में आइसोलेट कराया जा रहा है.

रविवार को सामने आये 143 नये मामले

उत्तराखंड में रविवार को कोविड-19 के 143 नये मामले सामने आने से राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 6104 हो गए. राज्य में अब तक कुल 3566 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 2437 है. राज्य में कोविड-19 के 38 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं और इस महामारी से मरने वालों की संख्या 63 है.

ये भी पढ़ें.

यूपी में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले, एक दिन में तीन हजार से ज्यादा केस, लखनऊ में हालात बिगड़े

योगी सरकार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा- बीजेपी से उठ चुका है जनता का भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget