एक्सप्लोरर

योगी सरकार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा- बीजेपी से उठ चुका है जनता का भरोसा

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री ने बड़े-बड़े वादे किये थे लेकिन बीजेपी सरकार ने कुछ नहीं किया

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए रविवार को कहा कि नीति, नीयत और नेतृत्व में पंगु बीजेपी सरकार से अब जनता का भरोसा उठ चुका है.

अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा कि सरकार में दायित्व निर्वहन की जो इच्छाशक्ति होनी चाहिये, वह बीजेपी में दूर-दूर तक दिखायी नहीं दे रही है. मुख्यमंत्री योगी ने शपथ लेने के बाद कई बड़े-बड़े वादे किए थे. यह भी कहा था कि वह छह महीने में प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त बनाएंगे. फिर वे इस कार्य की अवधि बढ़ाते रहे लेकिन उनका नतीजा शून्य ही चल रहा है.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वादे न निभाना और जनता को धोखे में रखना बीजेपी की ऐसी कला है जिसमें वह पारंगत और विशेषज्ञ हैं. नीति, नीयत और नेतृत्व में पंगु बीजेपी सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है.

आंकडें देकर सरकार पर लगाये आरोप

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कुछ आंकड़े देते हुए कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर प्रदेश में हजारों करोड़ रूपए लुटाए जा चुके हैं. वर्ष 2017-18 में 3793.80 करोड़ रुपये, वर्ष 2018-19 में 3266.84 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2020-21 में 2305.00 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ फिर भी सड़के वैसे ही टूटी-फूटी हैं. जब सड़कें बदहाल हैं तो बजट की धनराशि का बंदरबांट होने का अंदेशा अस्वाभाविक नहीं.

अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी को काम करने के बजाय उसके बहाने लूट का बेजोड़ रिकार्ड बनाना है. बीजेपी सरकार ने ही सड़कों में गड्ढ़े किए हैं तो वह बताए इन सड़कों के गड्ढ़े कब तक भरे जायेंगे, क्योंकि बीजेपी सरकार के पास वैसे भी अपनी नाकामी पर लीपापोती करने के लिये एक साल ही बचा है.

ये भी पढ़ें

यूपी: बहराइच में उफान पर नदियां, बाढ़ से बचाव के लिए ड्रोन से की जा रही है तटबंधों की निगरानी

यूपी: बागपत में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक अपराधी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget