एक्सप्लोरर

यूपी में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले, एक दिन में तीन हजार से ज्यादा केस, लखनऊ में हालात बिगड़े

यूपी में कोरोना संक्रमण जिस तेजी से फैल रहा है, वह चिंताजनक है. रविवार को बीते 24 घंटे में 3260 मामले सामने आये. यही नहीं सूबे की राजधानी लखनऊ में लगातार दूसरे दिन 400 से ज्यादा मामले सामने आये.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रविवार को एक बार फिर रिकॉर्ड कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये. बीते 24 घंटे में 3260 पॉजिटिव केस सामने आये. प्रदेश में अबतक कुल 66,988 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, एक्टिव केस की संख्या 23,921 तक पहुंच गयी. राज्य में 41,641 मरीज कोरोना को मात भी दे चुके हैं. पिछले 24 घंटों में 39 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. यूपी में अबतक इस महामारी से मौत का आंकड़ा 1426 तक पहुंच गया है.

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संक्रमण का सबसे ज्यादा असर है. बीते 24 घंटे में 449 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये हैं. लखनऊ में कोरोना संक्रमण को रोजाना रिकॉर्ड मामले आ रहे हैं. आपको बता दें कि लगातार दूसरे दिन लखनऊ में 400 से ज्यादा मामले सामने आये. जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 6307 तक पहुंच गई है. इनमें 3210 एक्टिव केस हैं. राजधानी में कोरोना से अबतक 74 की मौत हो चुकी है. मरीजों की संख्या के लिहाज से लखनऊ पहले नंबर पर है, एक्टिव केस भी यहां सबसे ज्यादा हैं.

बिगड़ते हालात के बाद सीएमओ हटाये गये

राजधानी लखनऊ में हालात बदतर होते जा रहे हैं. शनिवार को भी 429 संक्रमण के मामले सामने आये थे. प्रदेश की राजधानी में ये एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या है. कोरोना से बिगड़ते हालात के बाद शनिवार को शासन ने शहर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल को उनके पद से हटा दिया. सूबे की राजधानी में भयावह होते हालात के बाद ये कार्रवाई की गई. अग्रवाल की जगह डॉ. राजेंद्र सिंह को जिले का नया सीएमओ नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें.

कोरोना वायरस: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अब हफ्ते में 3 दिन रहेगा लॉकडाउन

यूपी: सुल्तानपुर के एसपी ने भेष बदलकर किया ये काम, पुलिसकर्मियों को मिल गया इनाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget