एक्सप्लोरर

जनता का रुख जानने 'आप' के 40 विधायक करेंगे उत्तर प्रदेश का दौरा, इस रणनीति के तहत बनाया प्लान

आम आदमी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. अब पार्टी लोगों के बीच जाकर उनकी राय जानने की कोशिश करेगी. इस कड़ी में आप ने अपने 40 विधायकों को चुना है जो प्रदेश का दौरा करेंगे.

लखनऊ: आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दिल्ली के विकास के मॉडल का प्रचार-प्रसार करने के लिए राज्य के विधानसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे. जिन आप विधायकों को दौरे के लिए कहा गया है, उनमें राज्य से संबंध रखने वाले या उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के मतदाताओं के बीच आधार रखने वाले नेता सबसे अधिक हैं.

40 विधायक लोगों की राय पार्टी नेतृत्व को बताएंगे

आप प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने कहा, "करीब 40 विधायकों को कई निर्वाचन क्षेत्र सौंपे गए हैं, जिन्हें यात्रा करने, सदस्यों के साथ बातचीत करने, उन्हें मार्गदर्शन देने और वहां पार्टी की ताकत और कमजोरियों का आकलन करने के लिए कहा गया है. फिर वे इस सूचना को पार्टी नेतृत्व के साथ साझा करेंगे."

आप लड़ेगी विधानसभा चुनाव 

पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती का अमेठी और रायबरेली का दौरा इसी रणनीति का हिस्सा है. आप ने दिसंबर में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, जिसके बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लखनऊ पहुंचे थे. पार्टी ने राज्य में अपने अभियान के आधार के रूप में स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में अपने काम का उपयोग करने का इरादा रखा है.

यूपी से विधायकों का जुड़ाव

माहेश्वरी ने कहा, "आप ने पूर्वांचल के मतदाताओं की उच्च आबादी वाली सभी सीटें जीतीं हैं. इनमें से अधिकांश पूर्वी दिल्ली के क्षेत्रों जैसे शाहदरा, मयूर विहार, पटपड़गंज आदि में स्थित हैं. इन क्षेत्रों के विधायकों का उत्तर प्रदेश के उन लोगों से गहरा जुड़ाव है."

उन्होंने कहा, "अगले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश में काम करने वालों में मनीष सिसोदिया, नितिन त्यागी, अखिलेशपति त्रिपाठी, राजेंद्र गौतम, राखी बिड़ला, पवन शर्मा, अजेश यादव, नरेश यादव आदि शामिल हैं." जब विधायक अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंप देंगे तब पार्टी अभियान के अगले चरण के लिए कार्य योजना पर फैसला करेगी.

ये भी पढ़ें.

अतीक के बेटे की तलाश में CBI ने प्रयागराज में की छापेमारी, दो लाख का इनाम है घोषित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Karwa Chauth 2026 Moon Time: यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सपा की ताकत, 4 MLC सीटों पर जीत, पांचवीं पर भारी बढ़त
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सपा की ताकत, 4 MLC सीटों पर जीत, पांचवीं पर भारी बढ़त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget