एक्सप्लोरर

अतीक के बेटे की तलाश में CBI ने प्रयागराज में की छापेमारी, दो लाख का इनाम है घोषित

2018 में माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके गुर्गों ने लखनऊ के कारोबारी का अपहरण किया था, इस मामले में अतीक का बेटा भी नामजद था.

प्रयागराज: गुजरात की अहमदाबाद जेल में बंद माफिया डॉन के तौर पर बदनाम पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. सीबीआई ने आज प्रयागराज में अतीक के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापमारी की. छापे की यह कार्रवाई अतीक के बड़े बेटे और दो लाख रुपये के इनामी उमर की तलाश में की गई थी. हालांकि अतीक के पुश्तैनी मकान और ससुराल के साथ ही कई जगहों पर छापेमारी करने के बावजूद सीबीआई न तो उमर को पकड़ सकी और न ही उसके बारे में कोई ठोस सुराग पा सकी. बहरहाल सीबीआई को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा.

कारोबारी का किया था अपहरण

दरअसल पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद साल 2018 में जब यूपी की देवरिया जेल में बंद था तो उसने जेल से ही लखनऊ के कारोबारी मोहित जायसवाल को अगवा कराया था. इस मामले में अतीक और उसके गुर्गों के साथ ही बड़े बेटे मोहम्मद उमर को भी नामजद किया गया था. बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई. दो साल से ज़्यादा का वक़्त बीतने के बाद भी न तो पुलिस उमर को गिरफ्तार कर सकी थी और न ही सीबीआई. सीबीआई ने पिछले साल उमर पर दो लाख रूपये का इनाम घोषित कर दिया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज आकर कई जगह पोस्टर भी चिपकाए थे.

अतीक के बेटे की तलाश में CBI ने प्रयागराज में की छापेमारी, दो लाख का इनाम है घोषित

रिश्तेदार के यहां छिपे होने की मिली थी जानकारी

इस बीच सीबीआई को यह जानकारी मिली कि उमर प्रयागराज में ही अपने किसी रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ है. इस सूचना पर सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम कल ही प्रयागराज आ गई थी. टीम ने पुलिस के कुछ बड़े अफसरों से मुलाक़ात कर उन्हें अपने कदम की जानकारी दी थी, लेकिन लोकल पुलिस को इसमें शामिल नहीं किया. सीबीआई की टीम ने रात को कुछ जगहों पर छापेमारी तो साथ ही आज भी अतीक के कुछ करीबी रिश्तेदारों व दूसरे लोगों के यहां दबिश दी. सीबीआई ने परिवार के लोगों से भी उमर को लेकर पूछताछ की. सूत्रों के मुताबिक़ सीबीआई की यह स्पेशल टीम प्रयागराज में अपने विभाग के कैम्प कार्यालय भी गई थी और दोपहर बाद यहां से वापस भी चली गई.

ये भी पढ़ें.

राजभवन मार्च कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू हिरासत में लिये गये, योगी सरकार पर लगाया आरोप 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget