एक्सप्लोरर

अवैध तरीके से रह रहे विदेशी नागरिकों पर चला गौतमबुद्ध नगर पुलिस का हंटर, 60 युवक युवतियां हिरासत में

नोएडा, ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रह रहे 60 विदेशी नागरिकों के हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन चलाकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की। ये सभी वीजा खत्म होने के बाद भी रह रहे थे।

नोएडा/ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। गौतमबुद्ध नगर में अवैध रूप से रह रहे 60 विदेशी युवक-युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ''ऑपरेशन क्लीन 10'' के तहत बिना वीजा के रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के साथ एलआईयू के अधिकारी भी शामिल हैं।

एसएसपी को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कुछ विदेशी नागरिक हैं जिनका वीजा समाप्त हो गया है फिर भी ग्रेटर नोएडा में रह रहे हैं। इसके बाद एसएसपी ने ''ऑपरेशन क्लीन 10'' चलाकर ऐसे लोगों को हिरासत में लिया जिनका वीजा समाप्त हो गया है और वो अभी भी नोएडा, ग्रेटर नोएडा में रह रहे हैं। इस ऑपरेशन से नागरिको में हड़कंप मच गया। वहीं ये मैसेज भी चला गया की वीजा खत्म होती ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा उन्हें छोड़ना होगा। पुलिस ने इनके पास से 222 बोतल अवैध शराब, साढ़े तीन किलो गांजा, 6 लैपटॉप और सैकड़ों सिम बरामद की है।

हालांकि बिना वीजा के रह रहे विदेशी नागरिकों की शिकायत प्रशासन को काफी समय से मिल रही थी लेकिन आज की कार्रवाई ने ऐसे लोगों को चिन्हित ही नहीं किया बल्कि उनपर कार्रवाई भी की गई।

गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने शनिवार को 474 लोगों को खुले में शराब पीने और शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) वैभव कृष्ण द्वारा गौतम बुद्ध नगर में चलाए गए एक शराब विरोधी अभियान 'ऑपरेशन क्लीन -6' के दौरान ये गिरफ्तारियां की गईं।

वहीं, विदेशी नागरिक मूसा का कहना है कि वह नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट है और सुबह उसके घर मे चोर घुस गए थे। जिसको लेकर उसने 100 नंबर पर पुलिस को सुचना दी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस चोर को पकड़ने के बजाय विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट व वीजा चैक करने लगे और सभी की पैकिंग कराने लगे। मूसा का आरोप है कि उनके पास पासपोर्ट व वीजा सभी मौजूद है लेकिन पुलिस ने उसके साथ अभद्र व्यवहार कर उनको गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget