एक्सप्लोरर

Auraiya News: औरैया में रेलवे ट्रैक पर लेटी महिला से गुजरे मालगाड़ी के 40 डिब्बे, फिर हुआ ऐसा चमत्कार

Auraiya News: औरैया के फंफूद रेलवे स्टेशन से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला रेलवे ट्रैक पर लेटी है और उसके ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजर जाती है लेकिन फिर भी उसे एक खरोंच नहीं आई.

Auraiya News: कहते हैं जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’. ये कहावत आज एक बार फिर उस वक्त चरितार्थ हो गई जब औरैया में एक महिला रेल की पटरी पर लेट गई और फिर उसके ऊपर से मालगाड़ी के 40 डिब्बे एक-एक कर गुजर गए लेकिन महिला को एक खरोंच तक नहीं आई. लोगों की जब रेलवे ट्रैक पर लेटी महिला पर नजर पड़ी तो उन्होंने इसका एक वीडियो बना लिया. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला रेलवे ट्रैक पर लेटी हुई दिख रही हैं जब उसके ऊपर से मालगाड़ी के डिब्बे गुजर रहे हैं. 
 
महिला के ऊपर से गुजरे मालगाड़ी के 40 डिब्बे
 
ये वीडियो औरैया जिले के फफूंद स्टेशन का है. महज आठ सैकेंट के इस वीडियो को देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस वीडियो में रेलवे के ट्रैक पर लेटी एक महिला के ऊपर से गुजर रही ट्रेन के बीच मौत से चंद लम्हों का फासला दिख रहा है. लेकिन जैसे ही ट्रेन उसके ऊपर से गुजर जाती है महिला उठ कर खड़ी हो जाती है. इस घटना के बाद फौरन रेलवे प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने इस महिला से पूछताछ की. ये महिला कई घंटों से इस रेलवे स्टेशन पर घूम रही थी जिसके बाद उसने अपनी जीवन लीला खत्म करने का फैसला ले लिया. 
 
बेटे से झगड़े को लेकर परेशान रहती थी महिला
 
रेलवे अधिकारियों की पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका नाम बसन्ती हैं. जो दिबियापुर थाना क्षेत्र के दिबियापुर कस्बे की ही रहने वाली है. उसने कहा कि वो अपने बेटे से काफी परेशान रहती है. वो अक्सर उसके साथ झगड़ा करता रहता है. आज भी बेटे से उसका झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यहां आत्महत्या के इरादे से ही आई थी. महिला ने कहा कि मैंने घंटों इसके बारे में सोचा और फिर मरने का फैसला लिया. सामने आ रही ट्रेन को देख कर हम रेलवे ट्रैक पर लेट गए लेकिन मेरी किस्मत अच्छी थी कि हम बच गए. 

रेल प्रशासन ने महिला से पूछताछ के बाद उसके परिजनों को खबर दी  और फिर उन्हें बुलाकर उसे सुरक्षित उनको सौंप दिया. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget