एक्सप्लोरर

29 सांसदों की मांग, ट्रेनों में बढ़ाए जाएं जनरल व स्लीपर कोच के डिब्बे

सभी सांसदों ने ट्रेनों में जनरल व स्लीपर क्लास के कोच कम होने की बात कहते हुए इनकी संख्या बढ़ाए जाने की मांग की।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। नार्थ सेंट्रल रेलवे जोन के इलाहाबाद डिवीजन के 29 लोकसभा सांसदों ने केंद्र और रेल मंत्रालय से लंबी दूरी के ट्रेनों में जनरल और स्लीपर कोच बढ़ाने की मांग की है। सांसदों का कहना है कि जनरल और स्लीपर क्लास में गरीब व मिडिल क्लास के लोग सफर करते हैं। उनकी संख्या ज्यादा होती है ऐसे में आर्थिक लाभ के बजाय उनकी जरूरतों के लिए जनरल और स्लीपर क्लास के डिब्बे बढ़ाए जाने चाहिए। सांसदों ने ये भी कहा कि ट्रेनें मुनाफा कमाने के लिए नहीं, बल्कि आम लोगों की जरूरत पूरी करने के लिए चलाई जाती हैं।

इलाहाबाद डीआरएम के डिवीजन में लोकसभा और राज्यसभा के 29 सांसद आते हैं। इन सांसदों की सलाहकार समिति की बैठक आज प्रयागराज में हुई। इस बैठक में कई सांसद खुद आए और कई ने अपने प्रतिनिधियों को भेजा। तकरीबन सभी सांसदों ने ट्रेनों में जनरल व स्लीपर क्लास के कोच कम होने की बात कहते हुए इनकी संख्या बढ़ाए जाने की मांग की। सांसदों ने इसके साथ ही ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, स्टेशनों की सुविधाएं बढ़ाने, इलाहाबाद से लखनऊ के लिए शताब्दी ट्रेन चलाए जाने, बड़े स्टेशनों पर बेबी फीडिंग सेंटर बनाए जाने, कई ट्रेनों में पैंट्री कार का कोच लगाए जाने और ट्रेनों व स्टेशनों पर जहरखुरानी समेत दूसरे अपराधों पर जीरो टोलरेंस के तहत कार्रवाई किये जाने की मांग उठाई। आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल ने ट्रेनों के लेट होने की सूरत में एयरपोर्ट की तर्ज पर बड़े स्टेशनों पर पीपीपी मॉडल पर स्टे व रिफ्रेशमेंट की सुविधा मुहैया कराए जाने का सुझाव दिया।

इस बैठक में इलाहाबाद की सांसद रीता जोशी, फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल, आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल, चित्रकूट के सांसद आरके सिंह पटेल, कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी, फर्रुखाबाद के मुकेश राजपूत, फ़िरोज़ाबाद के चन्द्रसेन सिंह जादौन, राबर्ट्सगंज के पकौड़ीलाल कोल के साथ ही लोकसभा व राज्यसभा के भी कई अन्य सांसद या उनके प्रतिनिधि मौजूद थे। रेलवे की तरफ से नार्थ सेंट्रल ज़ोन के जीएम राजीव चौधरी और इलाहाबाद मंडल के डीआरएम अमिताभ मौजूद थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget