एक्सप्लोरर

Gonda News: गोंडा रेलवे स्टेशन पर एसिड अटैक कर छीने 25 हजार रुपये, चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Gonda: गोंडा के रेलवे स्टेशन पर एक शख्स को चार लोगों ने मारा-पीटा और फिर उस पर एसिड अटैक करके उसके पास रखे 25 हजार रूपये छीन लिए. पुलिस ने इस मामला दर्ज कर लिया है. वहीं पीड़ित का इलाज चल रहा है.

Gonda Railway Station: गोंडा के रेलवे स्टेशन पर चार लोगों ने एक युवक पर एसिड अटैक करके उससे 25 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए. पीड़ित का नाम विकास शाह है. चारों बदमाश उसके जानने वाले बताए जा रहे हैं जो पहले तो उसे पीटते हुए प्लेटफार्म नंबर 5 तक ले गए और उसके पास रखे पैसे को लूटने की कोशिश की और जब वो नहीं माना तो उसपर एसिड से अटैक कर दिया. पीड़ित को लखनऊ के इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 
 
एसिड अटैक कर छीने पैसे
ये घटना एक मार्च की बताई जा रही है. चारों आरोपी बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हैं और पीड़ित के जान-पहचान के हैं. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में जीआरपी पुलिस ने अपराध संख्या 18 /22 धारा 323 504 506 326A आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है. पीड़ित विकास शाह के दोस्त ने बताया कि वो पुणे में उसके साथ रहता है, वो गोंडा में अपने भाई से मिलने आया था. भाई से मिलने के बाद गोंडा जंक्शन से उसने वापसी के लिए टिकट खरीदा और ट्रेन की खोज में घूम रहा था तभी उन चारों से उसका आमना-सामना हो गया.
 
आरोपियों को पहचानता है पीड़ित
चारों आरोपी बेगूसराय के रहने वाले हैं. जिन्हें विकास शाह पहचानता था. इनके नाम राजकुमार सोनी, गोविंद सोनी, मधु, देवीजी सोनी हैं. विकास को देखते ही उन्होंने उसे दबोच लिया और मारते-पीटते प्लेटफॉर्म नंबर 5 तक ले गए. विकास के पास 20-25 हजार रुपया रखा हुआ था. जिसे वो छीनने की कोशिश कर रहे थे. जब पीड़ित ने पैसे वापस नहीं दिए तो उनमें से एक ने बोतल में रखा तेजाब उसके चेहरे पर डाल दिया और पैसे लेकर फरार हो गए. 
 
पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया
घटना की जानकारी मिलने के बाद विकास शाह को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. अगले दिन परिजनों ने जीआरपी में सूचना और एप्लीकेशन दिया जिसके बाद पीड़ित को लखनऊ के इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित का इलाज चल रहा है लेकिन पुलिस अभी तक चारों आरोपियों का गिरफ्तार नहीं कर सकी है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली है. 
 
चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
गोंडा जीआरपी के थाना प्रभारी ने एबीपी गंगा से बात करते बताया कि घटना में एसिड अटैक हुआ है लेकिन रेलवे परिसर के अंदर नहीं हुआ है कोतवाली नगर के क्षेत्र के अंदर हुआ है. ये सभी कोतवाली नगर क्षेत्र की कॉलोनी में थे. वही पहले हाथापाई हुई है उसके बाद फिर गोंडा रेलवे स्टेशन पर आए हैं. उसके बाद फिर यहां चले गए तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं तहरीर के आधार पर साथ साक्षय संचालन किया जा रहा है.

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
Uttarakhand Weather: 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
उत्तराखंड में 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget