एक्सप्लोरर

चार दिन में गई तीन लोगों की जान, डेंगू के डर से किया 24 परिवारों ने पलायन

मैनपुरी के नगला निरंजन में डेंगू की दहशत देखी जा रही है। अब तक मोहल्ले के 24 परिवार पलायन कर चुके हैं।

मैनपुरी, एबीपी गंगा। जिले के मोहल्ला नगला निरंजन में डेंगू का कहर देखने को मिल रहा है। पिछले चार दिनों में तीन लोग डेंगू के चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं। डेंगू के डंक ने अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना लिया है। वहीं, 100 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं। डेंगू के डर ने अब लोगों के दिमाग में भी शह बना ली है। इसी के चलते नगला निरंजन में पलायन शुरू हो गया है। डेंगू की दहशत के चलते 24 परिवार पलायन कर चुके हैं। गलियों में लाइन से घरों में ताले लटक रहे हैं। जो लोग यहां हैं भी वे भी बुखार की चपेट में हैं। जिन तीन लोगों की डेंगू से मौत हुई है, उनके घरों में भी ताला लटका हुआ है। किसी के साथ कोई और अनहोनी न हो इसके डर से वे कहीं दूसरी जगह चले गए हैं।

मोहल्ला निवासी नेत्रपाल, पातीराम, रामजीत, प्रवीन, संतोष कुमार, उपदेश कुमार, रूपलाल, चंद्रकिशोर, महिपाल, राघवेंद्र समेत कई घरों के लोग जा चुके हैं। वे अपने मवेशी और जरूरी सामान भी साथ ले गए हैं। कुछ परिवार जो यहां बचे भी हैं, वे भी दहशत में जीने के लिए मजबूर हैं। उन्हें भी डर सता रहा है कि कहीं उन्हें भी डेंगू अपनी चपेट में न लेले। चार दिन में गई तीन लोगों की जान, डेंगू के डर से किया 24 परिवारों ने पलायन

अब तक तीन लोगों की मौत नगला निरंजन में अब तक डेंगू से तीन लोगों की जान जा चुकी है। 20 सितंबर को देर रात जहां अनिल ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में दम तोड़ दिया था। वहीं शिक्षक यशवीर सिंह की भी दिल्ली के अपोलो अस्पताल मौत हो गई थी। इसके बाद 24 सितंबर को अनिल के चाचा अशोक कुमार ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मोहल्ले में है जलभराव और गंदगी वैसे तो नगला निरंजन नगर पालिका क्षेत्र में आता है, लेकिन यहां सुविधाएं गांव से भी बदतर हैं। हाल ये है कि घरों के पीछे जलभराव और गंदगी के चलते यहां मच्छर पनप रहे हैं। लोगों ने कई बार इसे साफ कराने की मांग की, लेकिन आज तक किसी ने सुनवाई नहीं की।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget