एक्सप्लोरर

2000 Rupee Note: अंग्रेजों के जमाने में जलाए जाते थे चलन से बाहर हुए नोट, आगरा में मौजूद चिमनी का जानें इतिहास

Agra Historical Place: आगरा छीपीटोला के एसबीआई ब्रांच में ऐतिहासिक चिमनी आज भी मौजूद है. अंग्रेज वर्षों तक इस भट्टी में नोट जलाते रहे. करबी 15 फीट ऊंची चिमनी के नीचे भट्टी थी.

UP News: ₹2000 के नोट को सर्कुलेशन से बंद करने का आदेश रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से जारी हो चुका है. इससे पहले 2016 के नवंबर महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी. 500 और 1000 रुपये के नोट को अवैध करार देते हुए चलन से बाहर कर दिया गया था. नोटबंदी के बाद बैंकों और एटीएम में भीड़ बढ़ गई. कई सारे लोगों ने करेंसी को ही जला दिया. आगरा में ब्रिटिशकालीन वैधानिक नोटों को जलाने के लिए चिमनी और भट्टी का अस्तित्व आज भी है.

 ब्रिटिशकालीन 15 फीट ऊंची चिमनी-भट्ठी सुरक्षित

एबीपी गंगा की टीम ने वैधानिक नोटों को जलाने के काम आनेवाली ऐतिहासिक चिमनी का मुआयना किया. आगरा के छीपीटोला इलाके में एसबीआई ब्रांच की जगह पर आजादी से पहले इंडियन इंपीरियल बैंक का दफ्तर हुआ करता था. उसके अहाते में चिमनी कटे फटे और पुराने नोटों को जलाने के काम आती रही है. करीब 15 फीट ऊंची चिमनी और भट्ठी आज भी पूरी तरह से सुरक्षित है. उसको देखते ही हर कोई इतिहास में खो जाता है. अंग्रेजों ने बाकायदा चलन से बाहर किए नोटों को ठिकाने लगाने के लिए चिमनी बनाई थी. चिमनी का काम कटे-फटे और पुराने नोटों को खाक में मिलाना था. चिमनी में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग का बोर्ड लगा हुआ है.

आजादी से पहले आगरा बैंकिंग क्षेत्र का रहा है गढ़

बोर्ड के मुताबिक साल 1934 तक यहां इंडियन इंपीरियल बैंक हुआ करता था. आजादी से पहले आगरा बैंकिंग क्षेत्र का गढ़ रहा है. चिमनी पर लगे सरकारी बोर्ड में साफ-साफ लिखा हुआ है कि साल 1934 तक अंग्रेज इसी चिमनी के जरिए करेंसी को पूरी तरह खाक किया करते थे. बाद में करेंसी को जलाने का काम जयपुर शिफ्ट कर दिया गया था क्योंकि मारवाड़ियों ने निजी बैंक स्थापित कर लिया था. प्रसिद्ध इतिहासकार राजकिशोर राजे की किताब 'तवारीख-ए-आगरा' में चिमनी का जिक्र मिलता है. एबीपी गंगा से बातचीत में उन्होंने कहा कि नोट जलाने की चिमनी अंग्रेज जमाने की बनी हुई है. कम लोगों को ही जानकारी है. साल 1883 में अंग्रेजों की गुम्मा ईटों से निर्मित चिमनी को सरकार ने संरक्षित कर लिया है. 

UPSC Topper 2023: टॉपर इशिता किशोर को परिजनों का हर मोड़ पर मिला साथ, प्रीलिम्स में दो बार नाकामी के बावजूद नहीं मानी हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget