एक्सप्लोरर

CAA Protest भड़काऊ पोस्ट डालने में मेरठ से 20 लोग गिरफ्तार किये गये

नागरिकता कानून को लेकर देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर सरकार व पुलिस प्रशासन सतर्क है। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने जानकारी दी कि जिले में 20 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। यह गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर की गई है

मेरठ, एबीपी गंगा। केंद्र सरकार के द्वारा बनाए गए नागरिकता काननू के विरोध में आज पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में मेरठ में भी समाजवादी कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन जिला पार्टी कार्यालय पर किया। हालांकि पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने जिला कार्यालय से बाहर नहीं निकल पाए । इस मुद्दे पर जब एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार से बात की गई तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि शहर में धारा 144 लागू है, जिसके चलते कोई भी चार व्यक्ति एक साथ बाहर नहीं निकल सकते और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता एक दो करके जिला कार्यालय पहुंचे और उनका ज्ञापन भी जिला पार्टी कार्यालय से ही ले लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना उनका लोकतांत्रिक अधिकार भी है।

उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा बनाए गए नए कानून CAA के बारे में सरकार के साथ-साथ अधिकारियों के द्वारा भी अलग अलग तरीके से जनता को उसके बारे में बताया जा रहा है कि यह कानून किसी का भी विरोधी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि शांति कायम करने के लिए प्रशासन के द्वारा विभिन्न धर्म गुरुओं की भी मदद ली जा रही है ताकि वह आम लोगों को समझाएं जिससे कि माहौल ना बिगड़े। उन्होंने कहा कि जिस किसी को भी अपना विरोध करना है वो लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जाहिर करे और इसका अधिकार सरकार भी उन्हें देती है। लेकिन किसी भी कीमत पर हिंसा या उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भड़काऊ पोस्ट डालने पर 20 गिरफ्तार

एडीजी ने कहा कि जब हिंसा या उपद्रव होता है तो पुलिस को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह दिल्ली में कुछ शरारती तत्वों ने उपद्रव किया उसी के चलते यह सारी घटना हुई। साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर निगाह बनाने के लिए पुलिस के द्वारा पूर्ण इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ ऐसे पोस्ट आते हैं जो कि माहौल बिगाड़ सकते हैं उसकी निगरानी पुलिस खुद कर रही है और ऐसे पोस्ट को डिलीट भी कर आ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में तकरीबन 20 लोगों को सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट डालने के लिए हिरासत में भी लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी तक कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है जोकि सौहार्द बनाने वालों की देन है । साथ ही एडीजी ने कहा कि नए कानून CAA के तहत किसी भी धर्म या किसी भी वर्ग के लोगों को नुकसान नहीं पहुंचेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
UP: अखिलेश यादव का SIR में गड़बड़ी का आरोप, बोले- 'PDA प्रहरी इसे रोकें'
UP: अखिलेश यादव का SIR में गड़बड़ी का आरोप, बोले- 'PDA प्रहरी इसे रोकें'
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget