एक्सप्लोरर

बजट सत्र से पहले बोले मोदी, विपक्ष नंबर की चिंता करना छोड़ दे

17वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू। सत्र की शुरुआत नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाकर की जा रही है। इस सत्र में मोदी सरकार 2 का पहला आम बजट पेश होगा। साथ ही, तीन तलाक का मुद्दा भी अहम एजेंडे में शामिल है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। 17वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो रहा है और ये 26 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान 5 जुलाई को पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। सत्र के पहले दो दिनों यानी आज और कल (18 जून) नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, वीरेंद्र कुमार को औपचारिक तौर पर लोकसभा प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। जो सांसदों को शपथ दिला रहे हैं।

परंपरा के अनुसार, आज सुबह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बीरेंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलवाएंगे। चूंकि प्रोटेम स्पीकर का मुख्य काम सभी सदस्यों को शपथ दिलाना है, इसलिए उनकी अनुपस्थिति में इस काम को निपटाने के लिए 3 और लोगों की नियुक्ति की गई है। इनमें बृजभूषण शरण सिंह, भर्तृहरि महताब और के सुरेश शामिल हैं।

विपक्ष नंबर की चिंता करना छोड़ दे: मोदी

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेस को संबोधित भी किया। इस दौरान मोदी ने सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए सहयोग की मांग की। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर को आड़े हाथों भी लिया। मोदी ने कहा कि हम देश की आशाओं को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। सरकार की आलोचना से लोकतंत्र मजबूत होता है। विपक्ष नंबर की चिंता करना छोड़ दे, लोकतंत्र में विपक्ष का सक्रिय होना जरूरी है। मोदी ने आगे कहा कि हमारे लिए विपक्ष का हर शब्द मूल्यवान है। उम्मीद है सभी मिलकर सदन की गरिमा को ऊंचा करेंगे।

मोदी समेत सांसदों ने ली शपथ

बजट सत्र की शुरुआत होते ही सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 17वीं लोकसभा के नए सदस्य के रूप में शपथ ली। साथ ही, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, हरसिमरत कौर, स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण समेत तमाम नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली।

19 जून को चुना जाएगा नया अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष को 19 जून को चुना जाएगा। राष्ट्रपति लोकसभा और राज्यसभा दोनों की संयुक्त बैठक को 20 जून को संबोधित करेंगे। आर्थिक सर्वेक्षण 4 जुलाई को पेश किया जाएगा और इसके अगले दिन बजट पेश किया जाएगा। सत्र की कुल 30 बैठकें होंगी। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किया जाएगा।

20 जून से शुरू होगा राज्यसभा सत्र

गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने एक फरवरी 2019 को पेश किया था। राज्यसभा का सत्र 20 जून को शुरू होगा और 26 जुलाई तक चलेगा। वहीं, बजट सत्र शुरू होने से एक दिन पहले, सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जिसमें विपक्ष ने किसानों की समस्या, बेरोजगारी और सूखे जैसे मसलों पर संसद में बहस कराए जाने की मांग की।

बजट सत्र से पहले बोले मोदी, विपक्ष नंबर की चिंता करना छोड़ दे

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, टीएमसी के नेता डेरेक ओब्रायन समेत सभी पार्टियों के नुमाइंदे शामिल हुए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए आजाद ने कहा कि जन हित वाले किसी भी विधेयक का हम विरोध नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या, बेरोजगारी एवं सूखे पर चर्चा होनी चाहिए। आजाद ने जम्मू कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव कराए जाने की भी मांग की, जहां फिलहाल राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। कांग्रेस नेता ने पूछा कि अगर लोकसभा चुनाव कराए जा सकते हैं, तो विधानसभा चुनाव क्यों नहीं कराए जा सकते? उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि केंद्र राज्यपाल शासन के जरिए राज्य की हुकूमत चलाना चाहता है।

कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और के सुरेश भी बैठक में मौजूद थे। टीएमसी के ओब्रायन ने इस सत्र में महिला आरक्षण विधेयक लाए जाने की मांग की जो लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई सीटों पर आरक्षण देने की बात कहता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
FCRA बिल पर संसद में गरजे अखिलेश यादव, किया बड़ा दावा
FCRA बिल पर संसद में गरजे अखिलेश यादव, किया बड़ा दावा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज

Embed widget