एक्सप्लोरर

बरेली में हैवानियत, 12 साल के बालक को उतारा मौत के घाट, गोबर में दबा दी लाश

मुस्कान ने जाकर गोबर हटाया तो पैरों तले की जमीन खिसक गई। लाश अजहर की थी। अजहर की मौत की खबर से परिवार सकते में आ गया।

बरेली, एबीपी गंगा। बारादरी के जगतपुर में शादी में गए 12 साल के बालक के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बाद बुधवार सुबह उसका शव बुखार मियां की मजार के सामने एक खंडहर में मिला। शव गोबर में दबा था। घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई तब पुलिस को खबर मिली। बालक के गले पर निशान थे, जिससे उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है।

परिवार ने की तलाश

बारादरी के सूफी टोला निवासी रईस अहमद के चार बच्चों में अजहर (12) सबसे छोटा है। रईस के पड़ोसी इस्लाम की मंगलवार को शादी थी। सैलानी पर एवान-ए-फरहत मैरिज हॉल में कार्यक्रम था। अजहर भी गली के बच्चों के साथ बरात में गया था। रात दस बजे तक सब वापस आ आए लेकिन अजहर नहीं लौटा। परिवार वालों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

गोबर में दबी थी लाश

सुबह उसकी बहन मुस्कान जगतपुर के पास बुखार मियां की मजार पर भाई के बारे में जानकारी करने पहुंची। यहां से निकलते समय किसी ने बताया कि सामने खंडहर में गोबर में किसी बच्चे का हाथ दबा दिख रहा है। मुस्कान ने जाकर गोबर हटाया तो पैरों तले की जमीन खिसक गई। लाश अजहर की थी। अजहर की मौत की खबर से परिवार सकते में आ गया। इंस्पेक्टर बारादरी कृष्णवीर सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि बालक के गले पर निशान थे। सीने पर नाखून की खरोचों के निशान मिले। नाक व कान से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

बरेली में हैवानियत, 12 साल के बालक को उतारा मौत के घाट, गोबर में दबा दी लाश

अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पिता रईस अहमद ने बताया कि किसी से कोई रंजिश नहीं है। पिता की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर बारादरी कृष्णवीर सिंह ने बताया कि बालक का शव बरामद हुआ है। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर के 26 साल पुराने हत्याकांड में बड़ा फैसला, 7 को उम्रकैद
मुजफ्फरनगर के 26 साल पुराने हत्याकांड में बड़ा फैसला, 7 को उम्रकैद
महोबा: 38 घंटे की बारिश से बीजा नगर का संपर्क टूटा, सड़कों पर नाव चलाने को मजबूर
महोबा: 38 घंटे की बारिश से बीजा नगर का संपर्क टूटा, सड़कों पर नाव चलाने को मजबूर
गोरखपुर में बारिश का कहर, 4 की मौत; सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा पानी
गोरखपुर में बारिश का कहर, 4 की मौत; सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा पानी
उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार, चार धाम यात्रा स्थगित
उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार, चार धाम यात्रा स्थगित

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नाराज फूफा से करेगा क्या...', SIR पर भड़के ओवैसी, चुनाव आयोग को दिया मैसेज
'नाराज फूफा से करेगा क्या...', SIR पर भड़के ओवैसी, चुनाव आयोग को दिया मैसेज
जंतर-मंतर प्रदर्शन का वायरल वीडियो निकला पुराना, दिल्ली पुलिस का खुलासा
जंतर-मंतर प्रदर्शन का वायरल वीडियो निकला पुराना, दिल्ली पुलिस का खुलासा
वेस्टइंडीज के कप्तान ने माना भारत का लोहा, कहा - टीम इंडिया को हरा...
वेस्टइंडीज के कप्तान ने माना भारत का लोहा, कहा - टीम इंडिया को हरा
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर सचिन त्यागी से की थी शादी
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर से की थी शादी
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो
Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो
कैसे होती है कीवी की खेती, इसके लिए कौन सी मिट्टी की जरूरत?
कैसे होती है कीवी की खेती, इसके लिए कौन सी मिट्टी की जरूरत?
Embed widget